विरार पूर्व में इमारत का स्लैब गिरा बाल-बाल बचे सात परिवार...

Building Slab Collapses in Virar East; Seven Families Have a Narrow Escape

विरार पूर्व में इमारत का स्लैब गिरा बाल-बाल बचे सात परिवार...

स्लैब गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इसकी सूचना वसई-विरार महापालिका को दी। सूचना मिलते ही मनपा अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। चूंकि इमारत पहले से ही खाली कराई जा रही थी, इसलिए अधिकांश फ्लैट्स खाली थे। केवल 7 फ्लैटों में परिवार रह रहे थे, जिन्हें भारी सुरक्षा के बीच बाहर निकाला गया।

विरार : विरार पूर्व के सहकार नगर इलाके में मंगलवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चार मंजिला पुरानी इमारत के स्लैब का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। हादसा शाम करीब 5:15 बजे 'ओम अपार्टमेंट' में हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इमारत की जर्जर हालत को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत 7 परिवारों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला है।

हादसे के बाद दहशत का माहौल बताया जा रहा है कि 'ओम अपार्टमेंट' काफी साल पुरानी है और बेहद जर्जर अवस्था में थी। स्लैब गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इसकी सूचना वसई-विरार महापालिका को दी। सूचना मिलते ही मनपा अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। चूंकि इमारत पहले से ही खाली कराई जा रही थी, इसलिए अधिकांश फ्लैट्स खाली थे। केवल 7 फ्लैटों में परिवार रह रहे थे, जिन्हें भारी सुरक्षा के बीच बाहर निकाला गया।

Read More मुंबई : गोखले ब्रिज मई के दूसरे सप्ताह से यातायात के लीए सक्षम