मुंबई की जगह अब 'नवी मुंबई' उतरेगी बरेली की फ्लाइट, इंडिगो ने जारी किया नया टाइम-टेबल; यहाँ देखें समय

Bareilly flights will now land in Navi Mumbai instead of Mumbai, IndiGo releases new timetable; see timings here

मुंबई की जगह अब 'नवी मुंबई' उतरेगी बरेली की फ्लाइट, इंडिगो ने जारी किया नया टाइम-टेबल; यहाँ देखें समय

मुंबई की जगह नवी मुंबई तक फ्लाइट जाने के निर्णय के साथ ही इंडिगो एयरलाइंस ने अब रविवार के बदले शनिवार को फ्लाइट चलाने का भी फैसला लिया है। यह बदलाव 30 मार्च से लागू करने की तैयारी है, जिसका शेड्यूल जारी किया जा चुका है। मौजूदा समय में बरेली से मुंबई और बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा संचालित है। मुंबई से बरेली की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित हो रही है। विमान बरेली एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर लौट जाते हैं। इंडिगो एयरलाइंस 30 मार्च से दो बड़े बदलाव करने जा रही है।

मुंबई : मुंबई की जगह नवी मुंबई तक फ्लाइट जाने के निर्णय के साथ ही इंडिगो एयरलाइंस ने अब रविवार के बदले शनिवार को फ्लाइट चलाने का भी फैसला लिया है। यह बदलाव 30 मार्च से लागू करने की तैयारी है, जिसका शेड्यूल जारी किया जा चुका है। मौजूदा समय में बरेली से मुंबई और बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा संचालित है। मुंबई से बरेली की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित हो रही है। विमान बरेली एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर लौट जाते हैं। इंडिगो एयरलाइंस 30 मार्च से दो बड़े बदलाव करने जा रही है।

 

Read More मुंबई : आम जनता के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं लावारिस पड़े वाहन 

पहला कि फ्लाइट्स मुंबई की जगह नवी मुंबई से उड़ान भरकर बरेली आएगी और यहां से वापस नवी मुंबई जाएगी। इसके अलावा रविवार को आने वाली फ्लाइट बंद करके शनिवार को शुरू होगी, यानी बरेली के लोग रविवार को नहीं शनिवार को नवी मुंबई का सफर कर सकेंगे। एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार फ्लाइट के प्रस्थान समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है, अभी मुंबई से फ्लाइट 2.10 पर बरेली पहुंचती है और वापस मुंबई के लिए 2.50 पर जाती है। नए शेड्यूल के तहत शनिवार को फ्लाइट 1.35 पर बरेली एयरपोर्ट आएगी और 2.20 पर प्रस्थान करेगी। नए समय के अनुसार उड़ान संचालन से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। नए शेड्यूल की जानकारी एयरलाइन की वेबसाइट और टिकट बुकिंग प्लेटफार्म पर जल्द अपडेट की जाएगी। 

Read More मुंबई : वाल्मिक कराड के खिलाफ आपराधिक मामलों को फिर से खोलने की मांग

समय में बदलाव का होगा प्रयास
30 मार्च से शनिवार को नवी मुंबई की फ्लाइट शुरू होने से बरेली एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव अधिक होने की संभावना है क्योंकि इसके कुछ देर बाद ही बेंगलुरु की फ्लाइट संचालित होगी। बेंगलुरु की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होती है। फ्लाइट एयरपोर्ट पर 2.05 पर आती और 2.45 बजे वापस जाती है। शनिवार को दोनों फ्लाइट के समय में ज्यादा समय नहीं होगा। ऐसे में एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से इसके शेड्यूल में बदलाव का प्रयास किया जाएगा ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

Read More उत्तर मुंबई में कोई नई झुग्गी बस्ती नहीं बनने दी जाएगी - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल