मुंबई : इस साल मुंबई में अब तक 178 बच्चे हुए लापता... पुलिस ने बताया कितनों को ढूंढ़ निकाला

Mumbai: 178 children have gone missing in Mumbai this year... Police reveal how many have been found.

मुंबई : इस साल मुंबई में अब तक 178 बच्चे हुए लापता... पुलिस ने बताया कितनों को ढूंढ़ निकाला

साल 2026 के शुरुआती महीनों में अब तक कुल 178 नाबालिगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 161 बच्चे मिल चुके हैं, जबकि 17 नाबालिग (8 लड़के और 9 लड़कियां) अब भी लापता हैं. ये लापता बच्चे 16 से 18 साल की उम्र के हैं. शहर भर में विशेष टीमें इन बच्चों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं. पुलिस विभाग ने लापता होने के मामलों को बेहतर तरीके से समझने के लिए उन्हें आयु के आधार पर 5 श्रेणियों में बांटा है 0-5 वर्ष, 5-10 वर्ष, 10-14 वर्ष, 14-16 वर्ष, और 16-18 वर्ष.

मुंबई : लापता बच्चों की तलाश में मुंबई पुलिस विभाग ने एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता साबित की है. वर्ष 2025 में लापता हुए 2182 बच्चों में से 2165 (99%) को सुरक्षित घर पहुंचाने के बाद, पुलिस ने साल 2026 में भी बड़ी कामयाबी हासिल की है. जनवरी 2026 से अब तक 0-5 वर्ष की श्रेणी में लापता हुए सभी 7 मासूमों को पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है. जॉइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि छोटे बच्चों के मामलों को 'अत्यंत उच्च प्राथमिकता' दी जाती है, यही कारण है कि इस आयु वर्ग में पुलिस का सफलता दर 100 प्रतिशत रहा है.

साल 2026 के शुरुआती महीनों में अब तक कुल 178 नाबालिगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 161 बच्चे मिल चुके हैं, जबकि 17 नाबालिग (8 लड़के और 9 लड़कियां) अब भी लापता हैं. ये लापता बच्चे 16 से 18 साल की उम्र के हैं. शहर भर में विशेष टीमें इन बच्चों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं. पुलिस विभाग ने लापता होने के मामलों को बेहतर तरीके से समझने के लिए उन्हें आयु के आधार पर 5 श्रेणियों में बांटा है 0-5 वर्ष, 5-10 वर्ष, 10-14 वर्ष, 14-16 वर्ष, और 16-18 वर्ष.

Read More बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा गठित एक समिति ने शैक्षणिक संस्थानों में सीसीटीवी और कर्मचारियों के चरित्र सत्यापन को अनिवार्य करने की सिफारिश की

पिछले साल (2025) कुल 2182 मामले आए थे. बरामद किए गए 2165 बच्चों में 55 प्रतिशत लड़के और 45 प्रतिशत लड़कियां शामिल थीं. वर्तमान में पुलिस की 3 से 4 टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय हैं. विभाग का लक्ष्य है कि शेष 17 नाबालिगों को भी जल्द से जल्द उनके परिवारों तक सुरक्षित पहुंचाया जाए.

Read More मुंबई : जालसाजों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़; डुप्लीकेट आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर बैंकों से फाइनेंस कराकर कारें खरीदते थे.