मुंबई : यात्रियों को बड़ी राहत: इंदौर-मुंबई तेजस सुपरफास्ट के फेरे बढ़े, अब 28 मार्च तक पटरी पर दौड़ेगी ट्रेन

Mumbai: Big relief for passengers: Indore-Mumbai Tejas Superfast trains have been extended, running until March 28.

मुंबई : यात्रियों को बड़ी राहत: इंदौर-मुंबई तेजस सुपरफास्ट के फेरे बढ़े, अब 28 मार्च तक पटरी पर दौड़ेगी ट्रेन

यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखकर मुंबई सेंट्रल से इंदौर के मध्य चलने वाली मुंबई सेंट्रल इंदौर तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्तारित की जा रही है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार मुंबई सेंट्रल इंदौर तेजस स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 27 फरवरी तक निर्धारित है, 27 मार्च तक मुंबई सेंट्रल से चलेगी। इसी प्रकार इंदौर मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 28 फरवरी निर्धारित है, 28 मार्च 2026 तक इंदौर से चलेगी।

मुंबई : यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखकर मुंबई सेंट्रल से इंदौर के मध्य चलने वाली मुंबई सेंट्रल इंदौर तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्तारित की जा रही है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार मुंबई सेंट्रल इंदौर तेजस स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 27 फरवरी तक निर्धारित है, 27 मार्च तक मुंबई सेंट्रल से चलेगी। इसी प्रकार इंदौर मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 28 फरवरी निर्धारित है, 28 मार्च 2026 तक इंदौर से चलेगी।

 

Read More  मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ा अपडेट; सूरत में स्टेशन के बाद पहला डिपो हो रहा तैयार 

यह ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, कोच कंपोजिशन, दिन एवं ठहराव के साथ ही चलेगी। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई सेंट्रल इंदौर तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के विस्तारित फेरों की बुकिंग सभी यात्री आरक्षण केंद्रों एवं आइआरसीटीसी की वेबसाइट से शुरू है।

Read More मुंबई : जरूरी खबर, पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया तो 30 जून के बाद एलपीजी सप्लाई बंद

डीएफसीसीआईएल परियोजना के अंतर्गत ब्लाक के कारण ट्रेनें प्रभावित डीएफसीसीआइएल परियोजना के अंतर्गत मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में दिवा–वसई रोड खंड पर खारबाव स्टेशन पर नई अप एवं डाउन गुड्स लाइन के कमीशनिंग कार्य के कारण 21 फरवरी को रतलाम मंडल से चलने वाली तथा गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 

Read More मुंबई : रेलवे वर्कशॉप में भीषण आग, कोच जलकर खाक

जनसंपर्क अधिकारी कुमार के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 21 फरवरी को इंदौर स्टेशन से दो घंटे विलंब से चलेगी। जयपुर–पुणे एक्सप्रेस 21 फरवरी को जयपुर स्टेशन से तीन घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी। तिरुवनंतपुरम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 21 फरवरी को तिरुवनंतपुरम स्टेशन से साढ़े तीन घंटा विलंब से प्रस्थान करेगी।

Read More मुंबई: भारत के लिए आई गुड न्यूज, 15 हजार टन एलपीजी  गैस लेकर मुंबई पहुंचा जहाज