ठाणे : मुंब्रा-दिवा में पानी चोरों पर निगम का शिकंजा... 3 महीने में 1,408 अवैध कनेक्शन काटे

Thane: Corporation cracks down on water thieves in Mumbra-Diva... 1,408 illegal connections disconnected in 3 months

ठाणे : मुंब्रा-दिवा में पानी चोरों पर निगम का शिकंजा... 3 महीने में 1,408 अवैध कनेक्शन काटे

मुंब्रा और दिवा में पानी चोरी के खिलाफ नगर निगम ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। ठाणे नगर निगम के जल आपूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच तीन महीनों में 1,408 अनधिकृत पाइप कनेक्शन काट दिए। यह कार्रवाई खासतौर पर मुंब्रा और दिवा इलाकों में की गई, जहां पानी चोरी के मामले तेजी से बढ़ रहे थे। इससे पहले अप्रैल 2024 में भी निगम ने अभियान चलाकर करीब 150 अवैध कनेक्शन हटाए थे।

ठाणे : मुंब्रा और दिवा में पानी चोरी के खिलाफ नगर निगम ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। ठाणे नगर निगम के जल आपूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच तीन महीनों में 1,408 अनधिकृत पाइप कनेक्शन काट दिए। यह कार्रवाई खासतौर पर मुंब्रा और दिवा इलाकों में की गई, जहां पानी चोरी के मामले तेजी से बढ़ रहे थे। इससे पहले अप्रैल 2024 में भी निगम ने अभियान चलाकर करीब 150 अवैध कनेक्शन हटाए थे।

जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए। कई जगह पाइपलाइनें जमीन के नीचे गुपचुप तरीके से बिछाई गई थीं। बोरवेल के जरिये पानी जमा किया जा रहा था। फिर टैंकरों के माध्यम से इसे अनधिकृत इमारतों में बेचा जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे खेल में हर महीने लाखों रुपये का कारोबार हो रहा था। वार्ड स्तर पर आधिकारिक जल कनेक्शनों की संख्या भी सामने आई है। नौपाड़ा में 124, मुंब्रा में 92, दिवा में 7, वागले एस्टेट में 15, लोकमान्य सावरकर क्षेत्र में 43 और मानपाडा- माजीवाड़ा में 18 अधिकृत कनेक्शन दर्ज हैं।

Read More बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा गठित एक समिति ने शैक्षणिक संस्थानों में सीसीटीवी और कर्मचारियों के चरित्र सत्यापन को अनिवार्य करने की सिफारिश की

नगर निगम की 'अभय योजना' को भी आगे बढ़ाया गया है। इस योजना के तहत अनधिकृत कनेक्शनों को नियमित करने का मौका दिया जा रहा है। दस महीनों में 328 कनेक्शन अधिकृत किए गए। इससे निगम को 21 लाख 83 हजार 140 रुपये की आय होगी। झुग्गी बस्तियों में अवैध कनेक्शन नियमित करने की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2025 से 29 जनवरी 2026 तक लागू रही। इस दौरान 6 लाख 32 हजार रुपये प्रशासनिक शुल्क और 15 लाख 51 हजार रुपये पानी बिल के रूप में वसूले गए। जल आपूर्ति विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पानी चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Read More नवी मुंबई : तलोजा एमआईडीसी स्थित वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड प्लांट में की गई ड्रग्स नष्ट करने की कार्रवाई