connections
Mumbai 

मुंबई : साइबर ठगों का नया खेल: गैस कनेक्शन बंद करने की धमकी देकर की लाखों की ठगी

मुंबई : साइबर ठगों का नया खेल: गैस कनेक्शन बंद करने की धमकी देकर की लाखों की ठगी साइबर ठगों ने नवी मुंबई में एक नया फ्रॉड तरीका अपनाया है। अब वे गैस संकट का फायदा उठाकर लोगों को गैस कनेक्शन बंद करने की धमकी देकर ठग रहे हैं। कोपर खैराने पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक व्यक्ति से 10 लाख 30 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घनसोली निवासी अशरफ गाइन को एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को महानगर गैस (एमजीएल) एजेंसी का अधिकारी बताया और कहा कि उनका गैस बिल नहीं पहुंचा है, इसलिए उनका गैस कनेक्शन बंद किया जा रहा है। परेशान होकर अशरफ ने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही।
Read More...
Mumbai 

ठाणे : मुंब्रा-दिवा में पानी चोरों पर निगम का शिकंजा... 3 महीने में 1,408 अवैध कनेक्शन काटे

ठाणे : मुंब्रा-दिवा में पानी चोरों पर निगम का शिकंजा... 3 महीने में 1,408 अवैध कनेक्शन काटे मुंब्रा और दिवा में पानी चोरी के खिलाफ नगर निगम ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। ठाणे नगर निगम के जल आपूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच तीन महीनों में 1,408 अनधिकृत पाइप कनेक्शन काट दिए। यह कार्रवाई खासतौर पर मुंब्रा और दिवा इलाकों में की गई, जहां पानी चोरी के मामले तेजी से बढ़ रहे थे। इससे पहले अप्रैल 2024 में भी निगम ने अभियान चलाकर करीब 150 अवैध कनेक्शन हटाए थे।
Read More...
Mumbai 

ठाणे शहर में कुल 130 अवैध नल कनेक्शन काटे

ठाणे शहर में कुल 130 अवैध नल कनेक्शन काटे नगर निगम (टीएमसी) ने शहर भर में आवासीय और वाणिज्यिक सहित अवैध नल कनेक्शनों को काटने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है और शहर में कुल 130 अवैध नल कनेक्शन काटे। टीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि अभियान के पहले दिन कुल 44 नल कनेक्शन काटे गए, दूसरे दिन कुल 29 नल कनेक्शन काटे गए और तीसरे दिन कुल 57 नल कनेक्शन काटे गए, साथ ही दिवा-मुंब्रा में दो अनधिकृत आरओ परियोजनाओं और पांच टंकियों को तोड़ा गया।
Read More...
Mumbai 

पानी की चोरी पर नवी मुंबई में लगेगी लगाम... अवैध घरों को NMMC देगी नल कनेक्शन

पानी की चोरी पर नवी मुंबई में लगेगी लगाम... अवैध घरों को NMMC देगी नल कनेक्शन नवी मुंबई महानगरपालिका के मालिकाना वाले मोरबे जलाशय से एनएमएमसी द्वारा हर दिन 450 एमएलडी पानी की सप्लाई की जाती है, इसके बावजूद एनएमएमसी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लोग पानी की कमी महसूस कर रहे है। एनएमएमसी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध इमारतों और झोपड़पट्टियों में एनएमएमसी के जलापूर्ति विभाग द्वारा नल का कनेक्शन नहीं दिया गया है। जिसकी वजह उक्त इमारतों और झोपड़पट्टियों में रहने वाले लोग एनएमएमसी की जल वाहिनी से अवैध तौर से नल कनेक्शन जोड़कर पानी की चोरी करते हैं।
Read More...

Advertisement