मुंबई में ‘बाबा बंगाली’ का फर्जी खेल बेनकाब, रेलवे पुलिस की छापेमारी में हुआ गिरफ्तार
Fake game of 'Baba Bengali' exposed in Mumbai, arrested in a raid by Railway Police
By: Online Desk
On
रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित फर्जी “बाबा बंगाली” के खिलाफ छापा मारा. यह कार्रवाई सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे की संयुक्त टीम ने की. दोनों विभागों की टीम ने रे रोड इलाके में मीरा अली दरगाह, दरुखाना परिसर में दबिश दी. बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई थी. इस संयुक्त टीम में आईटी सेल, मुंबई के SIPF जी.के. राय, एएसआई पी.के. मिश्रा, SIPF एस.के. सोनी और WR स्टाफ के अन्य कर्मचारी शामिल थे.
मुंबई : रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित फर्जी “बाबा बंगाली” के खिलाफ छापा मारा. यह कार्रवाई सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे की संयुक्त टीम ने की. दोनों विभागों की टीम ने रे रोड इलाके में मीरा अली दरगाह, दरुखाना परिसर में दबिश दी. बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई थी. इस संयुक्त टीम में आईटी सेल, मुंबई के SIPF जी.के. राय, एएसआई पी.के. मिश्रा, SIPF एस.के. सोनी और WR स्टाफ के अन्य कर्मचारी शामिल थे. टीम को सूचना मिली थी कि रेलवे परिसर में बड़े पैमाने पर बिना अनुमति पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं और इसके पीछे कथित ‘बाबा बंगाली’ का हाथ है.
15 हजार प्रचार पोस्टर बरामद
छापेमारी के दौरान एमडी नाजिर अंदारी, पिता एमडी रजुल को मौके से गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से करीब 15,000 प्रचार पोस्टर बरामद किए गए. ये पोस्टर रेलवे स्टेशन, कोच और आसपास के इलाकों में चिपकाने के लिए छपवाए गए थे. पोस्टरों के जरिए तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक जैसी सेवाओं का प्रचार किया जा रहा था.
बिना अनुमति चल रहा था प्रचार
पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने रेलवे प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी. इसके बावजूद वह अपने व्यवसाय के प्रचार के लिए रेलवे परिसर में पोस्टर लगवा रहा था. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न सिर्फ नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि यात्रियों को गुमराह भी करती हैं.


