मुंबई : मामूली विवाद में 39 वर्षीय विपुल कर्मकार की पीट-पीटकर हत्या; आरोपी को पुलिस हिरासत में
Mumbai: 39-year-old Vipul Karmakar beaten to death over a minor dispute; accused in police custody
विडियो कॉल पर तेज आवाज में बात करने को लेकर हुए मामूली विवाद में 39 वर्षीय विपुल कर्मकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मानवता को शर्मसार करने वाली यह सनसनीखेज घटना मस्जीद बंदर इलाके की है। पायधुनी पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी इब्राहिम कालू शेख को गिरफ्तार कर लिया है, जो अभी पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच मस्जीद बंदर स्थित क्लाइव रोड पर दानाबंदर में घटी थी। जांच में पता चला कि विपुल अपने मोबाइल पर किसी लड़की से विडियो कॉल के जरिए जोर-जोर से बात कर रहा था। उसकी आवाज से परेशान पास में खड़ा आरोपी इब्राहिम ने विपुल को धीमी आवाज में बात करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।
मुंबई : विडियो कॉल पर तेज आवाज में बात करने को लेकर हुए मामूली विवाद में 39 वर्षीय विपुल कर्मकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मानवता को शर्मसार करने वाली यह सनसनीखेज घटना मस्जीद बंदर इलाके की है। पायधुनी पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी इब्राहिम कालू शेख को गिरफ्तार कर लिया है, जो अभी पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच मस्जीद बंदर स्थित क्लाइव रोड पर दानाबंदर में घटी थी। जांच में पता चला कि विपुल अपने मोबाइल पर किसी लड़की से विडियो कॉल के जरिए जोर-जोर से बात कर रहा था। उसकी आवाज से परेशान पास में खड़ा आरोपी इब्राहिम ने विपुल को धीमी आवाज में बात करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।
एफआईआर के अनुसार, गुस्से में इब्राहिम ने विपुल की पास पड़े लकड़ी के डंडे और हाथ-मु्क्कों से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद, टंगड़ी लगाकर विपुल को सीमेंट की सड़क पर पटक दिया, जिससे विपुलि को गंभीर रूप से चोंटें लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून बहता देख शेख वहां से भाग गया जबकि स्थानीय लोगों ने जख्मी विपुल को सर जेजे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पायधुनी पुलिस ने आरोपी इब्राहिम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे सीसीटीवी फुेटज की मदद से बुधवार शाम करीब 8 बजे गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पहले भी घटी है इस प्रकार की घटनाएं
फरवरी, 2026 : दो पक्षों के बीच चल रहे झगड़े को सुलझाने गए नाहुर निवासी 23 वर्षीय हर्ष ठाकुर की रोहित खरात नामक व्यक्ति ने धारदार हथियार से 29 बार वार कर उसकी हत्या कर दी थी।
फरवरी, 2026 : दादर के प्रभादेवी इलाके में चाय के टपरी पर काम करने वाले दो लोगों के बीच हुए आपसी विवाद में अंशु नामक व्यक्ति की विरेंद्र पाल ने हत्या कर दी थी।
फरवरी, 2026 : वाकोला पुलिस के तहत मजदूरी के 430 रुपये को लेकर एक मजदूर रणजीत चौधरी की दूसरे मजदूर विक्की चौधरी ने हत्या कर दी।
जनवरी 2026 : मालाड रेलवे स्टेशन पर मामूली कहासुनी में 33 वर्षीय कॉलेज प्रफेसर आलोक सिंह की चाकू मारकर ओमकार शिंदे ने कथित तौर पर ‘सबक सिखाने’ के लिए उनकी हत्या कर दी थी।
फरवरी 2026 : वसई में 15 वर्षीय लड़के को चाची ने पढ़ने के लिए डांट दिया, तो नाराज होकर उसने चाची की हत्या कर दी और शव को सोफा कम बेड में छिपा दिया था।


