मुंबई : ड्रग माफिया के खिलाफ मुंबई पुलिस का बड़ा अभियान, 4 साल में 6,738 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त

Mumbai: Mumbai Police launches major crackdown on drug mafia, seizes drugs worth over Rs 6,738 crore in 4 years

मुंबई : ड्रग माफिया के खिलाफ मुंबई पुलिस का बड़ा अभियान, 4 साल में 6,738 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस की ओर से ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मुंबई पुलिस ने पिछले चार वर्षों में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। वर्ष 2022 से 2026 के बीच की गई कार्रवाई में पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से कुल 10,866 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत 6,738 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस की ओर से ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मुंबई पुलिस ने पिछले चार वर्षों में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। वर्ष 2022 से 2026 के बीच की गई कार्रवाई में पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से कुल 10,866 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत 6,738 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

 

Read More मुंबई : मच्छर जनित बीमारियों का खतरा; डेंगू और मलेरिया के मामलों में वृद्धि दर्ज

ड्रग माफिया को भारी नुकसान
मुंबआ पुलिस की ओर से इस अवधि के दौरान 4,560 मामले दर्ज किए गए और 5,589 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इतनी बड़ी और लगातार कार्रवाई से ड्रग माफिया को भारी नुकसान पहुंचा है और कई बड़े तस्कर गिरोह पूरी तरह से कमजोर या ध्वस्त हो गए हैं।

Read More मुंबई : मानखुर्द वेस्ट यार्ड में लेवल 1 आग लगी

पुलिस ने कैसे हासिल की कामयाबी?
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि एमडी यानी मेफेड्रोन की तस्करी बार-बार पकड़ी गई है। तस्कर पुलिस से बचने के लिए कई गुप्त शब्दों का इस्तेमाल करते थे, लेकिन तकनीकी निगरानी और डिजिटल ट्रैकिंग की मदद से पुलिस ने इन कोडवर्ड्स की पहचान कर पूरे नेटवर्क को उजागर कर दिया।

Read More मुंबई में 48 घंटे के भीतर अलग-अलग हमलों में तीन लोगों की मौत, जांच जारी

नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ भी एक्शन
मुंबई पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई के दौरान कोकीन, गांजा, हेरोइन, चरस और कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप भी जब्त की गई है। मुंबई पुलिस ने सिर्फ तस्करों पर ही नहीं, बल्कि इन नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए हैं।

Read More मुंबई : ‘कौन ज्यादा लड़कियां फंसाएगा’ की शर्त ने तबाह की कई जिंदगियां, आपसी झगड़े ने खोला खौफनाक राज