मुंबई : कौन हैं मुंबई की TTI सुधा द्विवेदी? जिन्होंने एक दिन में बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, किरण मजूमदार-शॉ ने भी की तारीफ

Mumbai: Who is Sudha Dwivedi, the Mumbai TTI who set a record in one day, even earning praise from Kiran Mazumdar-Shaw?

मुंबई : कौन हैं मुंबई की TTI सुधा द्विवेदी? जिन्होंने एक दिन में बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, किरण मजूमदार-शॉ ने भी की तारीफ

कभी-कभी नौकरी में की गई मेहनत किसी सामान्य दिन को भी खास बना देती है. ऐसा ही कुछ मुंबई की टिकट इंस्पेक्टर सुधा द्विवेदी के साथ हुआ है. उन्होंने एक ही दिन में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 55,210 रुपये का जुर्माना वसूला, जिसके बाद उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से होने लगी. उनकी इस उपलब्धि की तारीफ कई लोगों ने की, जिनमें उद्योग जगत की जानी-मानी हस्ती किरण मजूमदार-शॉ भी शामिल हैं. 

मुंबई : कभी-कभी नौकरी में की गई मेहनत किसी सामान्य दिन को भी खास बना देती है. ऐसा ही कुछ मुंबई की टिकट इंस्पेक्टर सुधा द्विवेदी के साथ हुआ है. उन्होंने एक ही दिन में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 55,210 रुपये का जुर्माना वसूला, जिसके बाद उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से होने लगी. उनकी इस उपलब्धि की तारीफ कई लोगों ने की, जिनमें उद्योग जगत की जानी-मानी हस्ती किरण मजूमदार-शॉ भी शामिल हैं. 

 

Read More मुंबई : हाउसिंग सोसाइटियों में शराब की दुकानें चलाने के लिए एनओसी अनिवार्य: अजित पवार

एक ही शिफ्ट में वसूले 55,210 रुपये 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुधा द्विवेदी की इस उपलब्धि के बारे में जानकारी शेयर की. पोस्ट के मुताबिक, सुधा द्विवेदी ने एक ही दिन की ड्यूटी के दौरान टिकट चेकिंग करते हुए 55,210 रुपये का जुर्माना वसूला. पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि यह एक दिन में टिकट चेकिंग के दौरान वसूली गई सबसे ज्यादा राशि में से एक है. पोस्ट के साथ ट्रेन के अंदर की दो तस्वीरें भी शेयर की गईं, जिनमें सुधा द्विवेदी यात्रियों के टिकट चेक करती नजर आ रही हैं.

Read More विरार : 3 माह के बच्चे के अपहरण मामले में बड़ी सफलता

भीड़ भरी ट्रेन में करती दिखीं टिकट चेकिंग 
तस्वीरों में सुधा द्विवेदी साड़ी पहने और गले में पहचान पत्र लगाए दिखाई देती हैं. वह भीड़ से भरे डिब्बे में यात्रियों के टिकट चेक कर रही हैं और नोटबुक में जानकारी लिख रही हैं. ट्रेन के डिब्बे में कई यात्री खड़े दिखाई देते हैं और कुछ लोग अपने फोन हाथ में लिए टिकट चेक होने का इंतजार करते नजर आते हैं.

Read More मुंबई : 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल पर 6% मोटर व्हीकल टैक्स लगाने का प्रस्ताव 

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया 
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों ने सुधा द्विवेदी की मेहनत और सख्ती की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, कि जब महिला टिकट परीक्षक ट्रेन में होती हैं तो टिकट चेकिंग और सख्त हो जाती है, जिससे नियमों का पालन बेहतर तरीके से होता है. वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह चिंता की बात है कि इतने लोग बिना टिकट यात्रा करने की हिम्मत कर लेते हैं. उनका मानना है कि रेलवे सिस्टम को और मजबूत बनाने की जरूरत है. 

Read More मुंबई: साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन पीड़ितों के लिए समर्पित हेल्पलाइन 022-6536 6666 का शुभारंभ 

रेलवे सेवाओं पर भी उठे सवाल 
कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि हम लोगों को सिर्फ अपना काम करने के लिए क्यों सराह रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों ने रेलवे सेवाओं जैसे समय पर ट्रेन चलने, ज्यादा लोकल ट्रेनों और बेहतर सुविधाओं की जरूरत पर भी चर्चा शुरू कर दी. यह घटना एक बार फिर मुंबई की लोकल ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा की समस्या को सामने लाती है और यह भी दिखाती है कि सख्त टिकट चेकिंग क्यों जरूरी है.