मुंबई: साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन पीड़ितों के लिए समर्पित हेल्पलाइन 022-6536 6666 का शुभारंभ 

Mumbai: Dedicated helpline 022-6536 6666 launched for cyberbullying and sextortion victims

मुंबई: साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन पीड़ितों के लिए समर्पित हेल्पलाइन 022-6536 6666 का शुभारंभ 

आज के डिजिटल युग में साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन बड़ी चुनौती बन गए हैं. ऑनलाइन दुर्व्यवहार के शिकार होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. संकट पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र साइबर विभाग ने अनूठी पहल की है. गैर लाभकारी संगठन ब्रश ऑफ होप के साथ मिलकर साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन पीड़ितों की मदद करने का साइबर विभाग ने फैसला लिया है. साइबर विभाग ने साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन पीड़ितों के लिए समर्पित हेल्पलाइन 022-6536 6666 का शुभारंभ हुआ है. 

मुंबई: आज के डिजिटल युग में साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन बड़ी चुनौती बन गए हैं. ऑनलाइन दुर्व्यवहार के शिकार होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. संकट पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र साइबर विभाग ने अनूठी पहल की है. गैर लाभकारी संगठन ब्रश ऑफ होप के साथ मिलकर साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन पीड़ितों की मदद करने का साइबर विभाग ने फैसला लिया है. साइबर विभाग ने साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन पीड़ितों के लिए समर्पित हेल्पलाइन 022-6536 6666 का शुभारंभ हुआ है. 

हेल्पलाइन पर फोन कर साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन के शिकार लोग तत्काल परामर्श, कानूनी सहायता और आपातकालीन हस्तक्षेप की सेवा का लाभ ले सकते हैं. हेल्पलाइन की सेवा सप्ताह में छह दिन (सोमवार से शुनिवार) सुबह 9:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी. संपर्क करने वाले को वरिष्ठ मनोचिकित्सक परामर्श देंगे. हेल्पलाइन के माध्यम से साइबरबुलिंग का शिकार हुए लोगों की काउंसिलिंग भी की जायेगी. 

Read More ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हथियारबंद डकैती में शामिल एक गिरोह को गिरफ्तार किया

साइबर विभाग ने गैर सरकारी संगठन के साथ मिलाया हाथ 
साइबर विभाग ने प्रभावित लोगों को बिना देरी के सुविधा का लाभ लेने की अपील की है. हेल्पलाइन की शुभारंभ कार्यक्रम में बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी, फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर और फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस शामिल हुए. 

Read More रिश्वत  के आरोप में एक पुलिसकर्मी और एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज 

साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन 
महाराष्ट्र साइबर विभाग के एडीजी यशस्वी यादव ने बताया कि आज के समय में महिलाएं साइबरबुलिंग का शिकार होती हैं. कई बार शर्म की वजह से पुलिस के पास नहीं जा पातीं. साइबर विभाग की तरफ से अपील की जाती है कि पीड़ित महिलाएं मन का डर दूर कर आगे आएं. 1945 पर फोन करके आप मदद ले सकते हैं. फरहान अख्तर ने कहा कि साइबर अपराध का शिकार होने के बाद दिमाग पर बहुत दबाव होता है. हमें पीड़ितों को समझना होगा. निश्चित रूप से साइबर अपराध की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं.

Read More मुंबई बनी दुनिया की 5वीं बेस्ट फूड सिटी