मुंबई: इन्फ्लुएंसर बाबा खान की कार पर फायरिंग, पुलिस से मुठभेड़ में दो घायल

Mumbai: Influencer Baba Khan's car fired upon, two injured in encounter with police

मुंबई: इन्फ्लुएंसर बाबा खान की कार पर फायरिंग, पुलिस से मुठभेड़ में दो घायल

महाराष्ट्र के मुंब्रा में कंस्ट्रक्शन कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबा खान के घर के बाहर तड़के फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं. पुलिस के पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस पर भी फायरिंग की, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने एक आरोपी शहाबाद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक साथी फरार है.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंब्रा में कंस्ट्रक्शन कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबा खान के घर के बाहर तड़के फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं. पुलिस के पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस पर भी फायरिंग की, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने एक आरोपी शहाबाद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक साथी फरार है.

 

Read More मुंबई : रेड कार्पेट पर रिहानाने  कुछ ऐसा किया; सोशल मीडिया पर वायरल

मुंब्रा में कंस्ट्रक्शन कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम उर्फ बाबा खान के घर के बाहर तड़के फायरिंग की घटना सामने आई है यह घटना कौसा, मुंब्रा स्थित अरमान को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में सुबह करीब 4:54 बजे हुई. अज्ञात हमलावरों ने बाबा खान की कार पर 2 गोलियां चलाईं और एक राउंड हवा में फायर किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी का पीछा किया.

Read More दिल्ली में 913 और मुंबई में 912 रुपये है गैस सिलेंडर की कीमत 

घटना के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस
पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपी को शिल डायघर पुलिस स्टेशन क्षेत्र की आचार गली में घेर लिया. इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर 5 राउंड फायरिंग की, जिसमें दो लोग घायल हो गए. घायलों को कालसेकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 
पुलिस ने एक आरोपी शहाबाद उर्फ शंभू मुन्ना शमशाद कुरैशी (28) को हथियार और खाली मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी फरार बताया जा रहा है. फिलहाल बाबा खान के घर के बाहर भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात कर दिया गया है और इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. 

Read More मीरा रोड चाकूबाजी केस की जांच एंटी-टेररिज्म स्क्वाड ने संभाली, आईएसआईएस लिंक की आशंका से बढ़ी जांच

पूरे मामले पर पुलिस ने क्या कहा?
सुबह-सुबह हुई इस फायरिंग की घटना के बाद पूरे इलाके पर पुलिस की नजर बनी हुई है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि हमने भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. हम हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. दूसरी तरफ घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 
  

Read More मुंबई में ड्रग्स का कारोबार करने वाले तस्करों पर एक्शन, दो मंजिला मकान ध्वस्त