encounter
Mumbai 

मुंबई : पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की फिर बढ़ी मुश्किलें, मनसुख हीरेन मर्डर केस में अर्जी खारिज

मुंबई : पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की फिर बढ़ी मुश्किलें, मनसुख हीरेन मर्डर केस में अर्जी खारिज बॉम्बे हाईकोर्ट ने एंटीलिया पर बम रखने की साज़िश और मनसुख हीरेन मर्डर केस में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की डिस्चार्ज अर्जी खारिज की। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने 2021 में मुकेश अंबानी के एंटीलिया घर के बाहर बम रखने और बिजनेसमैन मनसुख हिरेन की हत्या से जुड़े एनआईए केस से डिस्चार्ज की मांग की थी। चीफ जस्टिस एस.वी. गंगापुरवाला और जस्टिस जी.एस. कुलकर्णी की डिवीजन बेंच ने शर्मा की अर्जी खारिज कर दी, और स्पेशल एनआईए कोर्ट के फरवरी 2025 के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें उन्हें डिस्चार्ज देने से मना किया गया था।   
Read More...
Mumbai 

मुंबई: इन्फ्लुएंसर बाबा खान की कार पर फायरिंग, पुलिस से मुठभेड़ में दो घायल

मुंबई: इन्फ्लुएंसर बाबा खान की कार पर फायरिंग, पुलिस से मुठभेड़ में दो घायल महाराष्ट्र के मुंब्रा में कंस्ट्रक्शन कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबा खान के घर के बाहर तड़के फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं. पुलिस के पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस पर भी फायरिंग की, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने एक आरोपी शहाबाद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक साथी फरार है.
Read More...
National 

अफगानिस्तान में जंग और जम्मू में मचाया आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया जैश आतंकी आदिल था अफगान रिटर्न

अफगानिस्तान में जंग और जम्मू में मचाया आतंक... किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारा गया जैश आतंकी आदिल था अफगान रिटर्न घने जंगलों में 4 फरवरी को भारतीय सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए जैश ए मोहम्मद के आतंकी स्वारुद्दीन ख़ान उर्फ आदिल को लेकर खुफिया एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख़्वाह के कोहाट जिले का रहने वाला आदिल भारत में घुसपैठ से पहले अफगानिस्तान में अमेरिका और नाटो की सेनाओं के खिलाफ हक्कानी नेटवर्क के साथ मिलकर जैश ए मोहम्मद की तरफ़ से लड़ा था.
Read More...
National 

सहारनपुर :  स्पेशल टास्क फोर्स ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश सिराज अहमद को मुठभेड़ में मार गिराया 

सहारनपुर :  स्पेशल टास्क फोर्स ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश सिराज अहमद को मुठभेड़ में मार गिराया  उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख रुपए के इनामी बदमाश सिराज अहमद को मुठभेड़ में मार गिराया. यह मुठभेड़ सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में हुई. सिराज अहमद सुल्तानपुर के एक चर्चित हत्या मामले में फरार चल रहा था और उस पर यूपी के कई जिलों में गंभीर धाराओं के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज थे.  
Read More...

Advertisement