दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर 5 की जलकर मौत, आग का गोला बनी गाड़ी; वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार 

Five people burned to death on Delhi-Mumbai Expressway, car bursts into flames; family returning from Vaishno Devi

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर 5 की जलकर मौत, आग का गोला बनी गाड़ी; वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अचानक आग की चपेट में आ गई। कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं जो वैष्णो देवी से अपने घर लौट रहे थे। न्यूज18 इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सभी मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे। हालांकि अब तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस भी हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

मुंबई : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अचानक आग की चपेट में आ गई। कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं जो वैष्णो देवी से अपने घर लौट रहे थे। न्यूज18 इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सभी मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे। हालांकि अब तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस भी हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

 

Read More  'आदिवासियों को वनवासी कहना संविधान और बिरसा मुंडा का अपमान', गुजरात में बोले राहुल

हादसा कैसे हुआ?
बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी। इसी वजह से जब गाड़ी में अचानक आग लगी, तो परिवार के सदस्य खुद को बचा नहीं सके। काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें कार आग का गोला बनी नजर आ रही है। हादसे के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। 

Read More हुगली : "हर रोज़ ED के छापों का सामना": पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना

तकनीकी खराबी या लापरवाही?
यह कोई पहला मामला नहीं है, जब चलती गाड़ी में इस तरह आग लगी हो। इससे पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चलती कार में अचानक आग कैसे लगी-क्या यह तकनीकी खराबी थी या फिर किसी स्तर पर लापरवाही।

Read More त्रिशूर : केरल के त्रिशूर में पटाखा निर्माण फैक्टरी में विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल