flames
National 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर 5 की जलकर मौत, आग का गोला बनी गाड़ी; वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर 5 की जलकर मौत, आग का गोला बनी गाड़ी; वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अचानक आग की चपेट में आ गई। कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं जो वैष्णो देवी से अपने घर लौट रहे थे। न्यूज18 इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सभी मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे। हालांकि अब तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस भी हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 
Read More...
Maharashtra 

नासिक की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर से दिख रही आग की लपटें-

नासिक की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर से दिख रही आग की लपटें- नासिक, जिले के सिन्नर औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद एक फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. इसका वीडियो सामने आया है जिसमें आसमान छूती हुई भयानक आग की लपटें देखी जा सकती हैं. आसमान में काले गुब्बारे दिख रहे हैं. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने के लिए मशक्कत कर रही हैं.आग क्यों लगी?
Read More...
Mumbai 

मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्क्रैप कंपाउंड में लगी भीषण आग... तेल के ड्रम और प्लास्टिक की वजह से उठ रहीं भीषण लपटें

मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्क्रैप कंपाउंड में लगी भीषण आग... तेल के ड्रम और प्लास्टिक की वजह से उठ रहीं भीषण लपटें मुंबई के दमकल विभाग ने बताया कि मानखुर्द इलाके में आग की सूचना तड़के 3 बजकर 07 मिनट पर मिली थी। दमकल विभाग ने बताया कि मंडला में घाटकोपर मानखुर्द लिंक रोड के पास स्थित कुर्ला स्क्रैप कॉर्पोरेशन के नाम के स्क्रैप कंपाउंड में लगी है। दमकल विभाग के अनुसार, आग बिजली के तारों, बिजली के उपकरणों, स्क्रैप सामग्री के ढेर, लकड़ी के सामान, तेल के ड्रम, प्लास्टिक और खुले मैदान में पड़ा कचरा और 08 से 10 प्लोर वाले गोदामों में तक सीमित है।
Read More...

Advertisement