Devi
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर 5 की जलकर मौत, आग का गोला बनी गाड़ी; वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार
Published On
By Online Desk
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अचानक आग की चपेट में आ गई। कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं जो वैष्णो देवी से अपने घर लौट रहे थे। न्यूज18 इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सभी मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे। हालांकि अब तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस भी हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मुंब्रा बायपास के समीप स्थित देवी गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी
Published On
By Online Desk
ठाणे जिले में मुंब्रा बायपास के समीप स्थित देवी गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि दूर-दूर से इसकी लपटें और धुएं का गुबार साफ नजर आ रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंब्रा बायपास से सटे पहाड़ी क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग मुख्य रूप से सूखी घास, झाड़ियों और जंगलनुमा क्षेत्र में फैली है, जिससे उसे काबू में करने में दिक्कतें आ रही हैं। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका भी जताई जा रही है। 
