पालघर : 35 हजार रुपये लेते पकड़ा गया पालघर का चिकित्सक

Palghar: Palghar doctor caught taking Rs 35,000

पालघर : 35 हजार रुपये लेते पकड़ा गया पालघर का चिकित्सक

पालघर जिले में गजांड तहसील में आंबेसरी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के मोबाइल यूनिट के चिकित्सक डॉ विजय माणिक सांगले को आज दोपहर एक बजकर 40मिनट पर आशागढ़ चौक पर जाम शेत के पास शिकायतकर्ता से 35हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए पालघर एंटी करप्शनब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने इसके बाद पालघर जिले के डहानू के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया।

पालघर : पालघर जिले में गजांड तहसील में आंबेसरी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के मोबाइल यूनिट के चिकित्सक डॉ विजय माणिक सांगले को आज दोपहर एक बजकर 40मिनट पर आशागढ़ चौक पर जाम शेत के पास शिकायतकर्ता से 35हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए पालघर एंटी करप्शनब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने इसके बाद पालघर जिले के डहानू के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया।

 

Read More बांद्रा इलाके में पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर 71.68 लाख रुपये की कीमत का 286.68 किलोग्राम गांजा जब्त

ठाणे स्थित एंटी करप्शनब्यूरो ने आज बताया कि शिकायतकर्ता व्यवसाय से वाहन चालक का काम करता है।इसके दो मित्रों को अपनी दो ईको गाडियां प्राथमिक स्वास्थ केंद्र गंजड़ के अंतर्गत उपकेंद्र नागझरी जमशेत व अम्बेसरी केंद्र के लिए किराए पर देना थी।इसके लिए उन्होंने डॉ विजय माणिक सांगले से संपर्क किया था।इसके बाद डॉ विजय माणिक सांगले ने उनसे बिल स्वीकृत के लिए प्रत्येक वाहन से दस हजार की मांग की थी। इस दृष्टि से उन्होंने मार्च 2025से अगस्त 2025 का भाव तय किया था। 

Read More मुंबई में पार्किंग पॉलिसी जल्द लागू होगी, बने नियम; बिना नंबर वाले दोपहिया वाहनों के लिए नई नीति

इस तरह डॉ विजय माणिक सांगले ने शिकायतकर्ता से वाहनों का बिल स्वीकृत कराने के लिए बड़ी राशि एक लाख पांच हजार रुपए की मांग की थी।इसी बीच 17मार्च 2026को डॉ विजय माणिक सांगले ने शिकायतकर्ता से मांगी है राशि कम कर छह माह के लिए 30हजार तथा 5हजार रुपए डिपोजिट सहित 35हजार रुपए देने के लिए कहा था।इसके बाद शिकायतकर्ता ने पालघर ब्यूरो को इसके बारे मे अवगत कराया था।आज 18मार्च2026को अम्बेसरी प्राथमिक केंद्र के मोबाइल यूनिट चिकित्सक डॉ विजय माणिक दोपहर एक बजकर 40मिनट पर शिकायतकर्ता से 35हजार रुपए रिश्वत की राशि ले रहे थे पालघर एंटी करप्शनब्यूरो द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए।
 

Read More पवई की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं