मुंबई : गुड़ी पड़वा की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाया छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
Mumbai: Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus lit up on the eve of Gudi Padwa
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुड़ी पड़वा के अवसर पर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पर्व की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को आकर्षक रोशनी से सजाया गया, जिससे इसकी भव्यता और भी निखर उठी। रंग-बिरंगी लाइटों से सजा यह विश्व धरोहर भवन दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुड़ी पड़वा के अवसर पर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पर्व की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को आकर्षक रोशनी से सजाया गया, जिससे इसकी भव्यता और भी निखर उठी। रंग-बिरंगी लाइटों से सजा यह विश्व धरोहर भवन दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
स्थानीय लोग और पर्यटक इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं और तस्वीरें ले रहे हैं। गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र का प्रमुख त्योहार है, जिसे मराठी नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर शहर के कई प्रमुख स्थानों को सजाया जाता है, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बन जाता है।


