मुंबई : रेलवे ने दी नई सौगात, यूपी से मुंबई तक दौड़ेंगी 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस, सस्ता और तेज सफर अब और आसान!
Mumbai: Railways gives new gift, 2 new Amrit Bharat Express trains will run from UP to Mumbai, cheap and fast travel will now become easier!
देश के करोड़ों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे 28 अप्रैल से उत्तर प्रदेश से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। ये ट्रेनें खास तौर पर आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही हैं, ताकि कम खर्च में बेहतर और तेज यात्रा का अनुभव मिल सके।
मुंबई : देश के करोड़ों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे 28 अप्रैल से उत्तर प्रदेश से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। ये ट्रेनें खास तौर पर आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही हैं, ताकि कम खर्च में बेहतर और तेज यात्रा का अनुभव मिल सके।
किन रूट्स पर चलेंगी ट्रेनें?
नई ट्रेन सेवाएं दो प्रमुख रूट्स पर चलाई जाएंगी :
बनारस से हडपसर (पुणे)
अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई)
इन ट्रेनों से यूपी और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
मधुमेह हमेशा के लिए ख़त्म हो जाएगा! सोने से पहले करें ये काम
बनारस–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन 28 अप्रैल को बनारस से अपनी पहली यात्रा शुरू करेगी।
रवाना: शाम 4:45 बजे
पहुंच: रात 12:55 बजे (अगले दिन)
कुल 18 स्टॉपेज
मुख्य स्टॉप: प्रयागराज, झांसी, बीना, इटारसी, भुसावल, मनमाड, अहमदनगर, दौंड
यह ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों के लिए बेहद राहत भरी साबित होगी।
अयोध्या–मुंबई (LTT) अमृत भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन अयोध्या धाम से मुंबई के लिए चलाई जाएगी।
रवाना: शाम 4:45 बजे
पहुंच: रात 9:05 बजे (अगले दिन)
कुल 12 स्टॉपेज
मुख्य स्टॉप: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जबलपुर, इटारसी, नासिक, कल्याण, ठाण
ट्रेन की खासियते
कुल 22 कोच
8 स्लीपर क्लास
11 जनरल कोच
1 पैंट्री कार
सस्ती और आरामदायक यात्रा
क्यों खास हैं ये ट्रेनें?
अमृत भारत एक्सप्रेस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह लगभग वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं दे, लेकिन किराया आम लोगों की पहुंच में रहे। इससे लंबी दूरी की यात्रा अब ज्यादा सुविधाजनक और किफायती होगी। ये नई ट्रेनें न सिर्फ यात्रा को आसान बनाएंगी बल्कि यूपी और महाराष्ट्र के बीच व्यापार, रोजगार और आवागमन को भी नई रफ्तार देंगी।


