मुंबई : महिला पेट्रोल कर्मी को नकली बंदूक दिखाकर लूट, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
Mumbai: Woman petrol pump attendant robbed at gunpoint, accused arrested from Mumbai
जगदलपुर में नगरनार पुलिस ने द्वारा आज से 1 माह पहले पेट्रोल पंप में काम कर रही महिला कर्मी को धमकाते हुए उसके पास रखे पैसे के बैंग को लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दिया था। जहाँ मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर जगदलपुर ले आई।
मुंबई : जगदलपुर में नगरनार पुलिस ने द्वारा आज से 1 माह पहले पेट्रोल पंप में काम कर रही महिला कर्मी को धमकाते हुए उसके पास रखे पैसे के बैंग को लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दिया था। जहाँ मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर जगदलपुर ले आई।
मामले की जानकारी देते हुए नगरनार थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि 23 मार्च 2026 को प्रार्थी जतीन यादव अहिर निवासी आदर्श सिंधुनगर धरमपुरा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 6 फरवरी की रात्रि 7 बजे अज्ञात आरोपी के द्वारा मोटर सायकल में आकर पेट्रोल पंप में काम कर रही गर्ल्स स्टाफ को पिस्तौल दिखाकर डराते धमकाते हुए बैग में रखे 18 हजार 662 रूपये को बैग सहित लुटकर फरार हो गया। मामले की रिपोर्ट पर थाना नगरनार में मामला दर्ज कर पता तलाश जांच में लिया गया।
आरोपी का पतासाजी के लिए टीम मुंबई अलिबाग महाराष्ट्र रवाना किया गया। जहाँ से पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर पुछताछ में आरोपी के द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर जगदलपुर थाना नगरनार लाया गया। आरोपी के कब्जे से नगद 5100/ रूपया, घटना में उपयोग किये गए मोटर सायकल एवं 1 नग मोबाइल को बरामद कर जप्त किया। आरोपी ने अपने बयान में बताया कि उसने 3-4 माह पूर्व थाना कोतवाली क्षेत्र से मोटरसाइकिल को चोरी करना बताया। जिस पर थाना कोतवाली में मोटर सायकल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है।


