मुंबई : 27 साल पुराने एनकाउंटर का बदला! मुंबई में ‘खबरी’ की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

Mumbai: Revenge for a 27-year-old encounter! Two accused arrested in Mumbai 'Khabari' murder case

मुंबई : 27 साल पुराने एनकाउंटर का बदला! मुंबई में ‘खबरी’ की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नागपाड़ा थाने में दर्ज मामले में की गई है. पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे मोहम्मद इकबाल सेलिया (78) की हत्या हुई थी. इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.

मुंबई : पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नागपाड़ा थाने में दर्ज मामले में की गई है. पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे मोहम्मद इकबाल सेलिया (78) की हत्या हुई थी. इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस की कार्यवाही में पता चला कि दोनों आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं और मोबाइल फोन बंद रखकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे.
नागपुर में छिपे थे आरोपी

 

Read More मुंबई: बड़ी ड्रग्स कार्रवाई: 3.75 करोड़ की हेरोइन जब्त, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Read More मुंबई में रेलवे भूमि पर बड़ा बुलडोजर एक्शन: गोरेगांव-मालाड के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज

गहन जांच के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी नागपुर में छिपे हुए हैं. इसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 अप्रैल को नागपुर के वाड़ी ताजनगर इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी कुख्यात गैंगस्टर सादिक कालिया (29) और आरिफ कालिया (25) आपस में रिश्तेदार हैं.

Read More दादर कबूतरखाना छोटा करने की मांग तेज: Mahim MLA बोले- सड़क चौड़ीकरण से कम होगा ट्रैफिक जाम

आरोपियों के परिजनों का हुआ था एनकाउंटर
आरोपी को शक था कि मृतक ने उसके परिजनों के एनकाउंटर में पुलिस की मदद की थी. इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर यह हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया. यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है.

Read More विक्रोली फुट ओवर ब्रिज में देरी पर यात्रियों का सवाल, मंजूरी का इंतजार जारी

 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

एथेनॉल आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, यथास्थिति बनाए रखने का दिया निर्देश एथेनॉल आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, यथास्थिति बनाए रखने का दिया निर्देश
बिजनेस जगत की बड़ी डील: कोटक महिंद्रा बैंक खरीदेगा डॉयचे बैंक का भारत में रिटेल और वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस, ₹281.7 करोड़ में हुआ सौदा
उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका: सचिन अहीर शिंदे गुट में शामिल, विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए भरा नामांकन
महाराष्ट्र एफडीए और एटीएस की बड़ी कार्रवाई, जालना में 1,080 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त
मुंबई: एमएसआरटीसी का राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार सख्त, अधिकारियों को एक महीने का अल्टीमेटम
मुंबई: मॉनसून से निपटने के लिए मुंबई प्रशासन तैयार, 30000 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, हेल्पलाइन नंबर जारी