मुंबई में बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, फूड पॉइजनिंग से गई जान

Four members of a family died of food poisoning after consuming biryani and watermelon in Mumbai.

मुंबई में बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, फूड पॉइजनिंग से गई जान

पायधुनी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां फूड पॉइजनिंग के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बेटियां शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन डोकाडिया (35), और बेटियों आयशा (16) व जैनब (13) के रूप में हुई है. 

 

मुंबई : पायधुनी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां फूड पॉइजनिंग के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बेटियां शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन डोकाडिया (35), और बेटियों आयशा (16) व जैनब (13) के रूप में हुई है. 

 

Read More मुंबई : BEST का बड़ा फैसला, 500 छोटी CNG मिडी बसें खरीदने की तैयारी

मौत से पहले परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बयान दिया कि रात के भोजन में पूरे परिवार ने एक साथ पहले बिरयानी खाई थी और उसके कुछ देर बाद तरबूज (वॉटरमैलन) का सेवन किया था. भोजन के कुछ समय बाद ही परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक-एक कर चारों ने दम तोड़ दिया.

Read More मुंबई : मह‍िला क्रिकेटर मुंबई के व्‍यापारी से करती थी अश्‍लील बातें, चैट वायरल करने की धमकी देकर वसूले 63 लाख

जांच में जुटी पुलिस 
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है. हालांकि, परिवार ने बिरयानी और तरबूज के सेवन की बात कही है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. क्या भोजन में कोई जहरीला पदार्थ था या यह दो अलग-अलग खाद्य पदार्थों के मेल का परिणाम है, यह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. फिलहाल, पायधुनी पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Read More मुंबई : वडाला से बांद्रा सिर्फ 20 मिनट में: मेट्रो लाइन 11 से मुंबई की रफ्तार को मिलेंगे नए पंख