मुंबई : मरीन ड्राइव पर मोटरसाइकिल ने पैदल यात्री को टक्कर मारी, तीन व्यक्तियों की मौत

Mumbai: Three killed as motorcycle hits pedestrian on Marine Drive

मुंबई : मरीन ड्राइव पर मोटरसाइकिल ने पैदल यात्री को टक्कर मारी, तीन व्यक्तियों की मौत

दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह 5.40 बजे एन एस रोड पर पारसी जिमखाना जंक्शन सिग्नल पर हुई, जब पैदल यात्री सड़क पार कर रहा था।

मुंबई : दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह 5.40 बजे एन एस रोड पर पारसी जिमखाना जंक्शन सिग्नल पर हुई, जब पैदल यात्री सड़क पार कर रहा था।

 

Read More मुंबई : सड़क सुरक्षा अभियान में सेलिब्रिटी जोड़ी की भागीदारी

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके पीछे एक महिला बैठी थी। उन्होंने बताया कि चालक ने सिग्नल की अनदेखी की और पैदल यात्री को टक्कर मार दी।

Read More दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों पर चला बुलडोज, 15 अवैध ढाबे बंद, 20 वाहनों के चालान

अधिकारी ने बताया कि कुछ राहगीरों ने तीनों घायलों- मोटरसाइकिल चालक, महिला यात्री और पैदल यात्री – को जीटी अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

Read More मुंबई : भाजपा में आम आदमी पार्टी नेताओं के शामिल होने पर संजय राउत का बयान, सियासी बयानबाजी तेज