national
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई : एयरपोर्ट पर 2.47 करोड़ के सोने के साथ सिंगापुर का नागरिक गिरफ्तार
Published On
By Online Desk
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय (CSMI) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सिंगापुर के नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 2.47 करोड़ रुपये मूल्य का 2 किलोग्राम 24 कैरेट कच्चा सोना बरामद किया गया है। कस्टम अधिकारियों का मानना है कि यह मामला किसी संगठित गोल्ड स्मगलिंग सिंडिकेट से जुड़ा हो सकता है और इसी दिशा में जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुंबई: संजय गांधी नेशनल पार्क के पास की कीमतों में बढ़ोतरी पर लगी रोक, वापस लिया गया फैसला
Published On
By Online Desk
बोरीवली स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क में टिकट की दरों में बढ़ोतरी के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. यह दरें 1 मई (शनिवार) से लागू होने वाली थीं, लेकिन नागरिकों के भारी विरोध के बाद इसपर रोक लगा दी गई है. इसको लेकर पार्क प्रबंधन ने एक ज्ञापन जारी किया है, जिसमें कहा है कि प्रशासनिक एवं तकनीकी कारणों से नई दरों पर रोक लगाई जा रही है. इसके साथ ही, पर्यटक सेवाओं की संशोधित दरें जल्द ही निर्धारित करने की मांग की गई है. इसमें कहा गया है कि जब तक नई दरों तय नहीं होती तब तक पुरानी दरों के आधार पर ही पर्यटक सेवाओं का शुल्क लिया जाएगा. नई दिल्ली : नेशनल लोक अदालत 9 मई को होगी, कई लंबित मामलों का होगा समाधान
Published On
By Online Desk
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के सभी अधीनस्थ न्यायालयों से लेकर उच्च न्यायालय तक शनिवार 09 मई 2026 को द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों को आपसी सुलह और समझौते के आधार पर निपटाया जाएगा। मुंबई के नेशनल पार्क में दौड़ पड़ी वन की रानी, पीयूष गोयल ने टॉय ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दी 'गुड न्यूज'
Published On
By Online Desk
पश्चिमी उपनगर बोरिवली स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की पसंदीदा वन रानी यानि टॉय ट्रेन एक बार फिर दौड़ पड़ी है। शनिवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि करीब 50 साल से यह टॉय ट्रेन नेशनल पार्क की विशेष पहचान थी। प्राकृतिक आपदा के कारण कुछ दिन के लिए बंद पड़ गई थी, लेकिन अब नए रूप और नए रंग में फिर से शुरू की गई है। ऐसा प्रयास किया जाए कि मुंबई में जो भी पर्यटक आए, उसकी यात्रा तब तक अधूरी रहे जब तक कि वह टॉय ट्रेन से यात्रा नहीं कर लें। 
