former
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... महाराष्ट्र : पूर्व बीजेपी विधायक नरेंद्र पवार और बर्खास्त पुलिस कॉन्स्टेबल पर गैंगरेप का आरोप... ठाणे में युवती ने FIR दर्ज करवाई !
Published On
By Online Desk
ठाणे जिले में बीजेपी के पूर्व विधायक नरेंद्र पवार और बर्खास्त पुलिस कॉन्स्टेबल शैलेश पाटिल के खिलाफ 22 वर्षीय युवती से कथित गैंगरेप के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। युवती ने आरोप लगाया है कि उसे बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर भिवंडी के बापगांव स्थित एक फार्महाउस ले जाया गया, जहां उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया गया। शराब पिलाने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने अभी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। मुंबई : पूर्व एयर होस्टेस और उसके दोस्त को सूरत क्राइम ब्रांच ने 977 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार
Published On
By Online Desk
मुंबई की रहने वाली एक पूर्व एयर होस्टेस को ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सूरत क्राइम ब्रांच को उसके पास से 977 ग्राम ड्र्ग्स मिली है। एयर होस्टेस की पहचान मानसी सैयद के रूप में हुई है। मानसी को पहले भी ड्रग्स नेटवर्क में गिरफ्तार किया जा चुका है। मानसी का दोस्त सोहेल सुलेमान शेख भी दबोचा गया है। इनकी योजना ड्रग्स को मुंबई ले जाने की थी, जहां इसे लोगों को बेचा जाना था। मुंबई: पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर-साला हुए अरेस्ट, मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन
Published On
By Online Desk
भारत के पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान के ससुराल में हड़कंप मचा है. यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान, साले और उनके एक रिश्तेदार को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. यूसुफ पठान के ससुर-साले को बायकुला इलाके में एक युवक और उसके रिश्तेदारों की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शनिवार रात करीब 9 बजे एक कार से पानी गिरने के मामूली विवाद पर बात बिगड़ गई थी. इसके बाद मामला मारपीट में बदल गया और कहासुनी हो गई. मुंबई : 32 लाख के डिजिटल अरेस्ट केस में पूर्व रणजी खिलाड़ी ऋषि अरोट गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने गुजरात से उठाया
Published On
By Online Desk
गुजरात से मुंबई की साइबर क्राइम पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए लोगों में एक ऋषि तुषार अरोट भी शामिल है। ऋषि अरोट पूर्व रणजी क्रिकेटर है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर आरोप है कि इन्होंने 'डिजिटल अरेस्ट स्कैम' के ज़रिए आरे कॉलोनी की एक बुज़ुर्ग नागरिक से 32.7 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले भी चार लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है, जिससे कुल गिरफ़्तारियों की संख्या सात हो गई है। 
