FDA
Mumbai 

मुंबई:  612 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन मिलने से मचा हड़कंप, एफडीए ने की कार्रवाई

मुंबई:  612 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन मिलने से मचा हड़कंप, एफडीए ने की कार्रवाई फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की टीम ने शनिवार को उल्हासनगर में भैसों के तबेले पर कार्रवाई करते हुए 612 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन ज़ब्त किया है। जब्त किया गया आक्सीटोसिन इंजेक्शन भैंसों का दूध बढ़ाने के लिए गैर-कानूनी तरीके से दिए जा रहे थे । इस मामले की गहन छानबीन एफडीआई की टीम कर रही है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : 4.12 करोड़ की दवाएं जब्त, एफडीए ने अवैध कारोबार का किया भंडाफोड़

मुंबई : 4.12 करोड़ की दवाएं जब्त, एफडीए ने अवैध कारोबार का किया भंडाफोड़ अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने अवैध दवा कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। राज्यभर में 34 ठिकानों पर छापा मार कर 4.12 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध दवाएं, सौंदर्य प्रसाधन और चिकित्सा सामग्री जब्त की गई है। जांचे गए 587 नमूनों में 35 दवाएं व उत्पाद अमानक पाए गए, जिन्हें तत्काल बाजार से रिकॉल करने के निर्देश दिए गए हैं। नौ एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Read More...
Maharashtra 

महाराष्ट्र एफडीए और एटीएस की बड़ी कार्रवाई, जालना में 1,080 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त

महाराष्ट्र एफडीए और एटीएस की बड़ी कार्रवाई, जालना में 1,080 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त साइकोट्रोपिक दवाओं की कथित गैर-कानूनी बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जालना में 1,080 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त की हैं। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की गई है। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बिना चिकित्सकीय पर्चे और खरीद संबंधी रिकॉर्ड के नियंत्रित दवा की बिक्री के संकेत मिले हैं।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : अंधेरी पश्चिम इलाके में मिलावटखोरों का खतरनाक खेल; पुलिस औ एफडीए की संयुक्त कार्रवाई

मुंबई : अंधेरी पश्चिम इलाके में मिलावटखोरों का खतरनाक खेल; पुलिस औ एफडीए की संयुक्त कार्रवाई हैरानी की बात यह है कि पैकेट से निकाला गया शुद्ध दूध भी अलग से नकली पैकेट में भरकर बेचा जाता था यानी एक ही दूध से दोहरा मुनाफा कमाने का यह खतरनाक खेल लंबे समय से चल रहा था। इस मिलावटी दूध का सीधा खतरा शहर के बुजुर्गों, छोटे बच्चों और आम नागरिकों की सेहत पर मंडरा रहा है। कार्रवाई के दौरान कुल ६३७ लीटर दूध जब्त किया गया। इनमें से कुछ नमूने जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं, जबकि लगभग ६२१ लीटर मिलावटी दूध को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त किए गए दूध की अनुमानित कीमत करीब ३७ हजार रुपए बताई गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी ३१ दिसंबर २०२५ के आस-पास अंधेरी-पश्चिम के कपासवाड़ी और फोर बंगलो इलाकों में इसी तरह की छापेमारी की गई थी। उस कार्रवाई में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अलग-अलग अभियानों में कुल १४ आरोपियों को पकड़ा जा चुका है और सरकार ने इस गिरोह के खिलाफ मकोका लगाने की घोषणा भी की है।
Read More...

Advertisement