Standing
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मीरा रोड में बाल-बाल बचे चार लोग, तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर
Published On
By Online Desk
मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में हिट-एंड-रन की एक खतरनाक घटना सामने आई है, जिसने सड़क सुरक्षा और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जेपी बैक रोड इलाके के पास सड़क किनारे खड़े चार लोग एक तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना इतनी भयावह थी कि कुछ सेकंड के अंतर से बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना एक अन्य वाहन के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने लापरवाह ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। मुंबई: बीएमसी में स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का ऐलान
Published On
By Online Desk
मुंबई बीएमसी में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न होने के बाद पॉवरफुल स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का ऐलान कर दिया गया है। स्टैंडिंग कमेटी में बीजेपी की दबदबा सामने आया है। उसके 10 सदस्यों को जगह मिली है। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के हिस्से में 4 सदस्य आए हैं। पार्टी ने यामिनी जाधव को स्टैंडिंग का सदस्य बनाया है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली सात सदस्यों को एंट्री मिली है। कांग्रेस के हिस्से में चार और मनसे और एआईएमआईएम के एक-एक पार्षद को स्टैंडिंग में रखा गया है। मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज
Published On
By Online Desk
मुंबई के खार वेस्ट स्थित व्यस्त लिंकिंग रोड पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कंक्रीट का स्लैब गिरने के कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ग्रांट रोड निवासी नीरव निसार और मध्य प्रदेश से शादी में शामिल होने आए उनके दोस्त हर्ष पोरवाल एक दुकान के बाहर सनग्लासेस खरीदने के लिए रुके थे। मुंबई : अब मेट्रो की लाइन में लगने का झंझट खत्म, यह एक बैंक कार्ड करेगा सारे काम
Published On
By Online Desk
देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक, इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने मुंबई की लाइफलाइन, मुंबई मेट्रो लाइन 1 के साथ हाथ मिलाया है. दोनों के बीच एक ऐसी ऐतिहासिक साझेदारी हुई है, जो आपके मेट्रो के सफर को हमेशा के लिए बदलने वाली है. अब आपको टिकट के लिए कैश ढूंढने या लंबी लाइनों में खड़े होने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इंडियन ओवरसीज़ बैंक आपके लिए एक 'वन-स्टॉप' टिकटिंग समाधान लेकर आया है. 
