crimes
National 

रामगढ़ : 24 राज्यों में 274 साइबर अपराध को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ : 24 राज्यों में 274 साइबर अपराध को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बैंक खातों के जरिए देशभर में लोगों को ठगने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क के खिलाफ देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 274 शिकायतें दर्ज हैं। मामले का खुलासा तब हुआ, जब गृह मंत्रालय की “आई फोर सी” परियोजना के तहत संचालित ‘प्रतिबिम्ब पोर्टल’ पर एक संदिग्ध बैंक खाते में असामान्य लेनदेन की जानकारी सामने आई।
Read More...
Maharashtra 

महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को नपुंसक बना दिया जाना चाहिए - अजीत पवार

महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को नपुंसक बना दिया जाना चाहिए - अजीत पवार "जो लोग हमारी लड़कियों पर हाथ डालते हैं, उन्हें कानून का ऐसा कोप दिखाया जाना चाहिए कि वे दूसरी बार इसके बारे में सोचें भी नहीं। मेरी भाषा में, मैं कहूंगा कि उन्हें नपुंसक बना दिया जाना चाहिए, ताकि अपराध दोबारा न हो। इन लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए, जो इतने बेकार हैं," पवार ने कहा। इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) के प्रमुख शरद पवार ने महा विकास अघाड़ी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर शनिवार को पुणे में बदलापुर की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Read More...
Mumbai 

मुंबई में बीमार बुजुर्ग के शरीर से निकाला 710 बार खून और ठगे 14 लाख... राजस्थान से आकर करते थे क्राइम

मुंबई में बीमार बुजुर्ग के शरीर से निकाला 710 बार खून और ठगे 14 लाख... राजस्थान से आकर करते थे क्राइम दक्षिण मुंबई के 61 साल के एक बिजनेसमैन को पिछले कई साल से ट्रेमर की बीमारी है। 11 नवंबर को वह बिजनेसमैन किसी काम से नरीमन पॉइंट गए हुए थे। तभी कुछ लोगों ने उनके शरीर को कंपकपाते देखा, तो पूछा कि कब से वह इस रोग से ग्रस्त हैं, किन-किन डॉक्टर का इलाज करवाया है। इसके बाद इस गिरोह के एक सदस्य ने खुद को यूनानी डॉक्टर बताया। कहा कि वह दो घंटे में बिजनेसमैन की बीमारी को पूरी तरह खत्म कर सकता है।
Read More...
Maharashtra 

पुणे में यौन अपराधों से पुरुष भी सुरक्षित नहीं... ६० हजार रुपए वसूलने का आरोप

पुणे में यौन अपराधों से पुरुष भी सुरक्षित नहीं...  ६० हजार रुपए वसूलने का आरोप पीड़ित शख्स का कहना है कि आरोपी उसका दोस्त है, उसने गांव के व्हाट्सऐप ग्रुप पर वीडियो शेयर कर दिया। इससे गांव में हर जगह उसकी बदनामी हुई। इन सभी घटनाओं को लेकर ३३ वर्षीय पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी ३९२, ४२७, ५००, ५०६, ३४ और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और छानबीन शुरू कर दी है।पुणे में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।
Read More...

Advertisement