पुणे में यौन अपराधों से पुरुष भी सुरक्षित नहीं... ६० हजार रुपए वसूलने का आरोप

Even men are not safe from sexual crimes in Pune... Accused of extorting Rs 60 thousand

पुणे में यौन अपराधों से पुरुष भी सुरक्षित नहीं...  ६० हजार रुपए वसूलने का आरोप

पीड़ित शख्स का कहना है कि आरोपी उसका दोस्त है, उसने गांव के व्हाट्सऐप ग्रुप पर वीडियो शेयर कर दिया। इससे गांव में हर जगह उसकी बदनामी हुई। इन सभी घटनाओं को लेकर ३३ वर्षीय पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी ३९२, ४२७, ५००, ५०६, ३४ और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और छानबीन शुरू कर दी है।
पुणे में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।

पुणे : पुणे से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। इस घटना से सवाल उठ रहा है कि यौन अपराधों से अब पुरुष भी सुरक्षित नहीं हैं। घटना के अनुसार, कुछ लोगों ने एक युवक के जबरन कप़ड़े उतरवाए और उसे नाचने के लिए मजबूर किया। यही नहीं, आरोपियों ने नाचते हुए शख्स का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। मामला यही नहीं थमा, पीड़ित ने आरोपियों पर ६० हजार रुपए वसूलने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सभी आरोपी और शिकायतकर्ता एक ही गांव के रहनेवाले हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपियों में से एक पीड़ित को किसी बहाने अपने घर ले गया। जब पीड़ित घर पहुंचा तो वहां अन्य लोग भी मौजूद थे। इसके बाद सभी ने पीड़ित को कपड़े उतारने को कहा। सभी लोग इसका आनंद ले रहे थे।

Read More बैंकों में मराठी का इस्तेमाल करें...नहीं तो तेज होगा आंदोलन, राज ठाकरे की सीधी चेतावनी !

इसके बाद सभी ने पीड़ित को नाचने के लिए मजबूर किया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब वह नाच रहा था तो लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। और इस न्यूड वीडियो को गांव के व्हाट्सऐप ग्रुप पर शेयर कर दिया। इसके अलावा शिकायत में यह भी कहा गया है कि शिकायतकर्ता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के बाद उन्होंने उससे ६०,००० रुपए ले लिए और उसका मोबाइल फोन जला दिया।

Read More ठाणे : शिवसेना यूबीटी विधायक सुनील राउत के खिलाफ मामला दर्ज...

पीड़ित शख्स का कहना है कि आरोपी उसका दोस्त है, उसने गांव के व्हाट्सऐप ग्रुप पर वीडियो शेयर कर दिया। इससे गांव में हर जगह उसकी बदनामी हुई। इन सभी घटनाओं को लेकर ३३ वर्षीय पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी ३९२, ४२७, ५००, ५०६, ३४ और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और छानबीन शुरू कर दी है।
पुणे में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।

Read More डोंबिवली में मराठी में बात नहीं करने को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट

आए दिन नए-नए अपराध सामने आते रहते हैं। यौन शोषण के साथ-साथ बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले भी सामने आ रहे हैं। इन घटनाओं से ये बात साफ होती है कि लड़कियों-महिलाओं पर अत्याचार की दर तो बढ़ ही रही है, लेकिन अब पुरुषों का भी शोषण हो रहा है, उनकी न्यूड तस्वीरें वायरल की जा रही हैं। कुछ दिन पहले पुणे के तलजाई पठार इलाके में गुंडों के एक गिरोह द्वारा एक नाबालिग लड़के का अपहरण करने और लड़ाई में शामिल बच्चों के नाम न बताने पर उसकी नग्न तस्वीरें लेने की घटना सामने आई थी।

Read More मुंबई: मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने पर गैर-मराठी भाषी समुदायों के लोगों पर किया हमला ; पांच घटनाओं की सूची