डोंबिवली में मराठी में बात नहीं करने को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट

Two women were beaten up for not talking in Marathi in Dombivli

डोंबिवली में मराठी में बात नहीं करने को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट

डोंबिवली में मराठी में बात नहीं करने को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट की गई. इनमें से एक महिला ने अपनी गोद में एक बच्चा ले रखा था. मराठी में बोलने की जगह हिंदी में 'माफ़ करें' कहने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्हें पीट दिया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कहा कि वे इस मामले की जांच कर रही है. महिलाओं ने विष्णुनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि उसी बिल्डिंग में रहने वाले शख्स ने पीछे बैठी महिला की बांह मरोड़ दी.

मुंबई: डोंबिवली में मराठी में बात नहीं करने को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट की गई. इनमें से एक महिला ने अपनी गोद में एक बच्चा ले रखा था. मराठी में बोलने की जगह हिंदी में 'माफ़ करें' कहने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्हें पीट दिया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कहा कि वे इस मामले की जांच कर रही है. महिलाओं ने विष्णुनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि उसी बिल्डिंग में रहने वाले शख्स ने पीछे बैठी महिला की बांह मरोड़ दी.

 

Read More मुंबई : बीजेपी नेता किरीट सोमैया को धमकी; FIR दर्ज 

विवाद के समय आरोपी के परिवार की चार-पांच महिलाएं और दो युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर दोनों महिलाओं की पिटाई कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने भी कहा कि उन्हें गोद में लिए नौ महीने के बच्चे की भी चिंता नहीं थी. शिकायतकर्ता ने कहा कि 'माफ करना' कहना एक सामान्य शिष्टाचार है, लेकिन आरोपी का रिएक्शन बेहद बुरा था. 

Read More महाराष्ट्र में वक्फ संपत्ति हड़पने वालों पर अब कड़े एक्शन की तैयारी

वहीं विष्णु नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संजय पवार ने कहा कि जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह घटना किसी पुराने विवाद से शुरू हुई है.

Read More पनवेल : 14 वर्षीय लड़की  बलात्कार करने के 42 वर्षीय व्यक्ति आरोप में गिरफ्तार