beaten
Mumbai 

मुंबई : निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधकर बनाकर मारपीट भी की

मुंबई : निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधकर बनाकर मारपीट भी की एक व्यवसायी से धोखाधड़ी और जबरन वसूली कर करीब 3.25 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही मारपीट करने की भी बात कही जा रही है। मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि नौ सदस्यों वाले एक अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया। विले पार्ले पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, सभी नौ आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि ये आरोपी मुंबई, ओडिशा, बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई, वर्दी फाड़ने की कोशिश, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के काशीमारा इलाके की घटना

मुंबई : ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई, वर्दी फाड़ने की कोशिश, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के काशीमारा इलाके की घटना मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर काशीमीरा इलाके में दो बाइक सवारों के बीच हुए झगड़े को सुलझाने पहुंचे ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर भीड़ द्वारा बेरहमी से हमला किए जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोपियों ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने की भी कोशिश की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : मामूली विवाद में 39 वर्षीय विपुल कर्मकार की पीट-पीटकर हत्या; आरोपी को पुलिस हिरासत में

मुंबई : मामूली विवाद में 39 वर्षीय विपुल कर्मकार की पीट-पीटकर हत्या;  आरोपी को पुलिस हिरासत में विडियो कॉल पर तेज आवाज में बात करने को लेकर हुए मामूली विवाद में 39 वर्षीय विपुल कर्मकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मानवता को शर्मसार करने वाली यह सनसनीखेज घटना मस्जीद बंदर इलाके की है। पायधुनी पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी इब्राहिम कालू शेख को गिरफ्तार कर लिया है, जो अभी पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच मस्जीद बंदर स्थित क्लाइव रोड पर दानाबंदर में घटी थी। जांच में पता चला कि विपुल अपने मोबाइल पर किसी लड़की से विडियो कॉल के जरिए जोर-जोर से बात कर रहा था। उसकी आवाज से परेशान पास में खड़ा आरोपी इब्राहिम ने विपुल को धीमी आवाज में बात करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।   
Read More...
Maharashtra 

बारामती : दुकानदार का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

बारामती : दुकानदार का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई, आरोपी गिरफ्तार 'लाइन में खड़े होने का समय नहीं है, मैं बड़ा आदमी हूं,' इस तरह की अकड़ दिखाने वाले एक व्यक्ति ने अपने साथियों की मदद से एक दुकानदार का अपहरण कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। यह सनसनीखेज घटना बारामती तालुका में सामने आई है। आरोपियों ने कोयता, बेल्ट और हाथों से बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित ज्ञानेश्वर अटोले भारत दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 21 दिसंबर को सूर्यनगरी स्थित दुकान पर मटन खरीदते समय एक व्यक्ति ने लाइन में खड़े होने से इनकार करते हुए धमकी दी, "गूगल पर मेरा नाम सर्च करो, मैं बड़ा ऑफिसर हूं।" इस बात को लेकर विवाद हुआ। आरोपी ने वजन तोलने का कांटा उठाकर हमला करने की कोशिश की और मटन लेकर चला गया। ऑनलाइन पेमेंट से उसकी पहचान स्वागत हनुमंत सोरटे के रूप में हुई।
Read More...

Advertisement