मुंबई : निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधकर बनाकर मारपीट भी की

Mumbai: Businessman duped of Rs 3.25 crore in the name of investment, tied up and beaten

मुंबई : निवेश के नाम पर व्यापारी से 3.25 करोड़ की ठगी, बंधकर बनाकर मारपीट भी की

एक व्यवसायी से धोखाधड़ी और जबरन वसूली कर करीब 3.25 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही मारपीट करने की भी बात कही जा रही है। मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि नौ सदस्यों वाले एक अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया। विले पार्ले पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, सभी नौ आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि ये आरोपी मुंबई, ओडिशा, बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं।

मुंबई : एक व्यवसायी से धोखाधड़ी और जबरन वसूली कर करीब 3.25 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही मारपीट करने की भी बात कही जा रही है। मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि नौ सदस्यों वाले एक अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया। विले पार्ले पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, सभी नौ आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि ये आरोपी मुंबई, ओडिशा, बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं।

 

Read More कुर्ला में खड़ी AC डबल डेकर बस में रहस्यमयी आग: EV फ्लीट की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

जुलाई 2025 से आरोपियों के संपर्क में थे
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता एक निजी कंपनी चलाता है, जुलाई 2025 में 9 आरोपियों में से चार के संपर्क में आया था। उन लोगों ने खुद को ब्रोकर बताया था। अधिकारी के अनुसार, इस गिरोह ने 'आर्कशिप ग्रुप' नाम की एक कंपनी में निवेश करने के लिए व्यवसायी को मना लिया, और उसे भारी मुनाफे का वादा किया।

Read More ठाणे के गांवदेवी मार्केट में भीषण आग; फायरमैन और सुरक्षा गार्ड की मौत, व्यापारियों का करोड़ों का नुकसान

उनकी बातों में आकर, व्यवसायी ने ऑनलाइन 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, बाद में उसे पता चला कि वह रकम 'मानव धर्मयोग' नाम के एक NGO के खाते में भेजी गई थी। वहीं, जब पीड़ित ने आरोपियों से इस बारे में पूछा, तो उसे अपनी कंपनी के जनरल मैनेजर के साथ विले पार्ले में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास एक होटल में मीटिंग के लिए बुलाया गया।

Read More मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा अभियान, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा संभालेंगे 6 सदस्यीय एंटी-ड्रग पैनल की कमान

मीटिंग के लिए बुलाया फिर लूटे रुपये
अधिकारी ने बताया कि होटल में, गिरोह के सदस्यों ने कथित तौर पर उन दोनों के साथ मारपीट की और बंदूक की नोक पर उन्हें धमकाया। इसके बाद गिरोह ने 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, और धमकी दी कि अगर व्यवसायी ने पैसे नहीं दिए तो वे उसे जान से मार देंगे। अपनी जान के डर से, उसने आरोपियों द्वारा दिए गए बैंक खातों में ऑनलाइन लगभग 2.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।

Read More साकीनाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुजरात में MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 74.46 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त

पैसे मिलने के बाद, आरोपियों ने दोनों को छोड़ दिया, लेकिन चेतावनी दी कि अगर वह पुलिस के पास गया तो उसे गंभीर अंजाम भुगतने पड़ेंगे। हालांकि, अपने परिवार वालों और दोस्तों की सलाह पर, पीड़ित बाद में पुलिस के पास गया और शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की पुष्टि करने के बाद, पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जबरन वसूली, गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य आरोपों के तहत FIR दर्ज कर ली। अब इस मामले को आगे की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि ये आरोपी एक बड़े अंतर-राज्यीय नेटवर्क का हिस्सा हैं।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: पनवेल जंक्शन का दबाव कम करने के लिए 172 करोड़ रुपये की नई रेल लाइन को मंजूरी भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: पनवेल जंक्शन का दबाव कम करने के लिए 172 करोड़ रुपये की नई रेल लाइन को मंजूरी
​'कुंभ मेला सामाजिक एकता का सबसे बड़ा मंच', नासिक बैठक में RSS ने की जनभागीदारी की अपील
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 18 जून को 2 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक, सफर पर निकलने से पहले पढ़ें यह जरूरी अपडेट
हाई कोर्ट से राहत के बावजूद बांद्रा के गरीब नगर के 100 परिवारों का हाल बेहाल, अभी भी कर रहे नए घर का इंतजार
मुंबई में गहराया जल संकट: BMC ने स्विमिंग पूल और कंस्ट्रक्शन साइट्स का पानी रोका, कमर्शियल इस्तेमाल में 20% कटौती
​'महाराष्ट्र और बंगाल के बाद अब यूपी की बारी', ओपी राजभर का दावा- समाजवादी पार्टी में जल्द होगी बड़ी टूट