मुंबई: Kanjurmarg–Badlapur Metro Line 14 को MMRDA की मंजूरी, बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट

Mumbai: Kanjurmarg–Badlapur Metro Line 14 gets MMRDA approval, major infrastructure boost

मुंबई: Kanjurmarg–Badlapur Metro Line 14 को MMRDA की मंजूरी, बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट

MMRDA ने Kanjurmarg–Badlapur Metro Line 14 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। यह लगभग 40–45 किमी लंबा मेट्रो कॉरिडोर होगा, जिससे पूर्वी उपनगरों और ठाणे जिले की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रा समय में बड़ी कमी आने की उम्मीद है।

मुंबई मेट्रो नेटवर्क के विस्तार में एक और बड़ा कदम सामने आया है। MMRDA ने Kanjurmarg–Badlapur Metro Line 14 प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट मुंबई मेट्रो के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक माना जा रहा है, जो पूर्वी उपनगरों और ठाणे जिले के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों को सीधे जोड़ने का काम करेगा।

यह मेट्रो लाइन Kanjurmarg से शुरू होकर Airoli, Thane outskirts, Ambernath होते हुए Badlapur तक जाने की योजना में है। इस पूरे कॉरिडोर का उद्देश्य बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना और उपनगरीय यात्रा को तेज व सुविधाजनक बनाना है। 

Read More चेंबूर में BMC स्विमिंग पूल एक महीने से बंद, लीकेज और पानी कटौती से नाराज हुए निवासी


प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका लगभग 40–45 किलोमीटर लंबा हाई-कैपेसिटी मेट्रो कॉरिडोर होना है, जो लाखों दैनिक यात्रियों को राहत देगा। अनुमान के अनुसार, यह लाइन बनने के बाद Kanjurmarg से Badlapur की यात्रा का समय काफी कम होकर लगभग 40–60 मिनट के बीच रह सकता है। 

MMRDA इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ा रहा है, जिसमें Detailed Project Report (DPR) का रिवीजन, तकनीकी सर्वे और फंडिंग मॉडल पर काम शामिल है। इसके लिए अलग-अलग कंसल्टेंसी फर्मों से बोली भी मंगाई गई है। 
Mumbai: Kanjurmarg–Badlapur Metro Line 14 gets MMRDA approval, major infrastructure boost
राजनीतिक स्तर पर भी यह प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे ठाणे, कल्याण, अंबरनाथ और बदलापुर जैसे क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा और मुंबई मेट्रो नेटवर्क का विस्तार और मजबूत होगा।

Read More मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, विदेशी हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; 45 जिंदा कारतूस बरामद