मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक रूट पर चलेंगी राजमाता जिजाऊ बसें

Rajmata Jijau buses will run on Mumbai, Pune, Nagpur and Nashik routes.

मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक रूट पर चलेंगी राजमाता जिजाऊ बसें

महाराष्ट्र के शानदार इतिहास में आधुनिकता जोड़ते हुए महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के बेड़े में जल्द ही नई बसें 'राजमाता जिजाऊ' शामिल की जाएंगी, ताकि यात्रियों को भीड़भाड़ वाले रूट पर खड़े होकर सफर न करना पड़े। ये बसें मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक जैसे बड़े शहरों को आपस में जोड़ेंगी। बता दें कि इससे पहले भी एसटी शिवनेरी, शिवशाही, शिवाई, यशवंती, हिरकणी नामक बसें चला चुका है। अब इस परंपरा में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। 

मुंबई : महाराष्ट्र के शानदार इतिहास में आधुनिकता जोड़ते हुए महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के बेड़े में जल्द ही नई बसें 'राजमाता जिजाऊ' शामिल की जाएंगी, ताकि यात्रियों को भीड़भाड़ वाले रूट पर खड़े होकर सफर न करना पड़े। ये बसें मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक जैसे बड़े शहरों को आपस में जोड़ेंगी। बता दें कि इससे पहले भी एसटी शिवनेरी, शिवशाही, शिवाई, यशवंती, हिरकणी नामक बसें चला चुका है। अब इस परंपरा में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। 

 

Read More उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी भरे गुमनाम कॉल और ईमेल

नई बसें 3 बाय 2 लेआउट मॉडर्न में खरीदी गई हैं। इन बसों का नाम 'राजमाता जिजाऊ' रखा गया है। यह नाम हिंदवी स्वराज्य की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की मां के नाम पर रखा गया है। 

Read More नासिक :  राहुद घाट से एक बड़े हादसे की खबर; कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं; 6 लोगों की मौत

राज्य के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और एसटी कॉर्पोरेशन व के चेयरमैन प्रताप सरनाईक ने कहा कि ये बसें मार्च से अलग-अलग फेज में पूरे राज्य में यात्रियों की सेवा में शुरू की जाएंगी। यह बसें नारंगी और सफेद रंग की होंगी, जो महाराष्ट्र की परंपरा और शान की चलती-फिरती और बोलती हुई प्रतीक साबित होंगी। 

Read More  महाराष्‍ट्र प्रशासन को अपने कर्मचारियों को रमजान के पवित्र महीने के दौरान तीन घंटे का ब्रेक देना चाहिए - अबू आज़मी

अधिक लोग कर सकेंगे सफर
अभी की बसों में लगभग 40 यात्रियों के बैठने की जगह होती है। वहीं नई बसों में 55 यात्री आराम से बैठ सकेंगे। यानी, भीड़भाड़ वाले रूट पर जो लोग अब तक खड़े होकर यात्रा करते थे, उनमें से कुछ और लोगों को सीट मिल सकेगी। फिल्हाल एसटी का इरादा यह सर्विस खासकर उन 2 शहरों के बीच चलाने का है, जिन रूट्स पर भीड़भाड़ ज्यादा है।

Read More मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 'मिसिंग लिंक' का काम तेजी से; अगस्त तक पूरा करने के निर्देश