मुंबई : सलमान खान के करीबी को मिली मौत की धमकी, खुद को बताया लॉरेंस का आदमी, मचा हंगामा

Mumbai: Salman Khan's close aide receives death threat, claims to be Lawrence's man, sparks uproar

मुंबई : सलमान खान के करीबी को मिली मौत की धमकी, खुद को बताया लॉरेंस का आदमी, मचा हंगामा

बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों से जो कुछ हो रहा है, उसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। ऐसा लग रहा है जैसे मायानगरी पर एक बार फिर काले साए का खतरा मंडराने लगा है। हाल ही नें फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। फिर रणवीर सिंह को चैट पर धमकी मिली। लगभग 12 बाद ही खबर आ रही है कि सलमान खान के एक बेहद करीबी रिश्तेदार को भी निशाना बनाया गया है। उन्हें ईमेल से आई मौत की चेतावनी मिली है। इस खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। 

मुंबई : बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों से जो कुछ हो रहा है, उसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। ऐसा लग रहा है जैसे मायानगरी पर एक बार फिर काले साए का खतरा मंडराने लगा है। हाल ही नें फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। फिर रणवीर सिंह को चैट पर धमकी मिली। लगभग 12 बाद ही खबर आ रही है कि सलमान खान के एक बेहद करीबी रिश्तेदार को भी निशाना बनाया गया है। उन्हें ईमेल से आई मौत की चेतावनी मिली है। इस खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। 

 

Read More मुंबई : 83 आधार और पैन कार्ड के साथ कई मोबाइल फोन जब्त; 6 गिरफ्तार

सलमान खान के करीबी को मौत की धमकी  
मुंबई पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया है कि सलमान खान के करीबी को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। भेजने वाले ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। इस ईमेल में न केवल जान से मारने की चेतावनी दी गई है, बल्कि करोड़ों रुपयों की फिरौती (वसूली) भी मांगी गई है। धमकी में साफ तौर पर कहा गया है कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो अंजाम बुरा होगा। हालांकि, अभी तक सलमान खान या उनके परिवार की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी का खुलासा 
इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच ने बेहद गंभीरता से लिया है। जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन पिछले कुछ दिनों में कई बड़े बॉलीवुड सितारों के घरों के आसपास पाई गई है। शक है कि गैंग ने अपने अलग-अलग गुर्गों को इन सेलिब्रिटीज की 'रेकी' करने का काम सौंपा था। पुलिस अब इन तकनीकी सुरागों को इकट्ठा कर रही है ताकि किसी भी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

Read More मुंबई : स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए इमोजी को लेकर हुए विवाद; 16 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज