sparks
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई : कार-ऑटो की टक्कर से लगी आग, जिंदा जला चालक; पालघर में व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर
Published On
By Online Desk
उत्तरी मुंबई के मलाड में एक कार की टक्कर एक ऑटो रिक्शा की टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई। कार चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना मलाड ईस्ट में आईएनएस हमला के पास हुई और आग पर शाम 7:12 बजे काबू पा लिया गया। 24 साल के अब्देल मत्तेन की मौत उस समय हो गई जब उनकी कार एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई और उसमें आग लग गई। रिक्शा चालक घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई : सलमान खान के करीबी को मिली मौत की धमकी, खुद को बताया लॉरेंस का आदमी, मचा हंगामा
Published On
By Online Desk
बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों से जो कुछ हो रहा है, उसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। ऐसा लग रहा है जैसे मायानगरी पर एक बार फिर काले साए का खतरा मंडराने लगा है। हाल ही नें फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। फिर रणवीर सिंह को चैट पर धमकी मिली। लगभग 12 बाद ही खबर आ रही है कि सलमान खान के एक बेहद करीबी रिश्तेदार को भी निशाना बनाया गया है। उन्हें ईमेल से आई मौत की चेतावनी मिली है। इस खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। मुंबई : सिगरेट विवाद से भड़की हिंसा, जोगेश्वरी में 44 वर्षीय व्यक्ति को जला दिया
Published On
By Online Desk
जोगेश्वरी वेस्ट में सिगरेट के पेमेंट को लेकर हुए झगड़े के बाद एक 44 साल के आदमी को आग लगा दी गई। आस-पास खड़े लोगों ने जल्दी से आग बुझाकर उसकी जान बचाई। आरोपी 22 साल का नागेंद्र यादव है। अंबोली पुलिस ने 11 जनवरी को उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या की कोशिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पीड़ित का नाम जयराम यादव है। वह ड्राइवर का काम करता है और अपने परिवार के साथ जोगेश्वरी वेस्ट में रहता है। हैदराबाद : इंसानों के इस्तेमाल के लिए बनाए गए ब्लड बैग में एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून भरा हुआ मिला; छापे के बाद मचा हड़कंप
Published On
By Online Desk
एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिससे न केवल स्वास्थ्य और ड्रग कंट्रोल एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है, बल्कि प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। हैदराबाद के काचीगुडा इलाके में एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म पर छापे के दौरान अधिकारियों को इंसानों के इस्तेमाल के लिए बनाए गए ब्लड बैग में एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून भरा हुआ मिला। ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) की इस कार्रवाई में करीब एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून बरामद किया गया, जिसे गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा कर मानव उपयोग वाले ब्लड बैग में पैक किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरा ऑपरेशन नियमों के खिलाफ चलाया जा रहा था। 
