उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी भरे गुमनाम कॉल और ईमेल

Anonymous calls and emails threatening to bomb Deputy Chief Minister Eknath Shinde's car

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी भरे गुमनाम कॉल और ईमेल

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस को गुरुवार सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी भरे गुमनाम कॉल और ईमेल मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव, जे जे मार्ग पुलिस स्टेशन और राज्य सरकार के मुख्यालय मंत्रालय के कंट्रोल रूम में धमकी भरे कॉल आए हैं।

मुंबई: एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस को गुरुवार सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी भरे गुमनाम कॉल और ईमेल मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव, जे जे मार्ग पुलिस स्टेशन और राज्य सरकार के मुख्यालय मंत्रालय के कंट्रोल रूम में धमकी भरे कॉल आए हैं।

उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने डीसीएम शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी के मद्देनजर एकनाथ शिंदे के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Read More मुंबई : श्रीराम का नाम लेने के लिए लायक भी नहीं है भाजपा  -उद्धव ठाकरे