मुंबई : एक्टर रणवीर सिंह के बाद सलमान खान के बहनोई को धमकी के मामले के बाद सीएम ने सख्त रवैया अपनाया

Mumbai: After Ranveer Singh, the CM took a tough stand after Salman Khan's brother-in-law was threatened.

मुंबई : एक्टर रणवीर सिंह के बाद सलमान खान के बहनोई को धमकी के मामले के बाद सीएम ने सख्त रवैया अपनाया

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद कई फिल्मी सितारों को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी दी है। फडणवीस ने कहा कि मुंबई में माहौल खराब करने की कोई कोशिश करेगा, तो उसको पुलिस ढूंढेगी और ठोकेगी। किसी भी गैंग को मुंबई में पैर पसारने नहीं दिए जाएंगे। पुलिस को खुली छूट दी गई है कि अपराधियों को खोज कर कानून के दायरे में लाया जाए और शहर में डर का माहौल खत्म किया जाए। 

 

मुंबई : एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद कई फिल्मी सितारों को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी दी है। फडणवीस ने कहा कि मुंबई में माहौल खराब करने की कोई कोशिश करेगा, तो उसको पुलिस ढूंढेगी और ठोकेगी। किसी भी गैंग को मुंबई में पैर पसारने नहीं दिए जाएंगे। पुलिस को खुली छूट दी गई है कि अपराधियों को खोज कर कानून के दायरे में लाया जाए और शहर में डर का माहौल खत्म किया जाए। 

 

Read More मुंबई में एक ही रात में बोरीवली और गोरेगांव से तीन बच्चे गायब

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में अंडरवर्ल्ड की वापसी नहीं होने दी जाएगी। जिन लोगों ने फायरिंग की या धमकी दी, सभी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। अपराधी चाहे जितने प्रभावशाली या संगठित क्यों न हों, कानून से ऊपर नहीं हैं। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में तेजी और सटीकता के साथ काम किया जाए।

Read More मुंबई: 16 फरवरी 2025 को अटल बिहारी वाजपेयी शिवडी-न्हावा शेवा अटल सेतु पर भव्य मैराथन का आयोजन

'किसी को डरने की जरूरत नहीं
फडणवीस ने कहा कि मुंबई में किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। बॉलिवुड वालों को जो धमकी मिली है या उनके घरों पर गोलीबारी हुई है, उसकी जांच जारी है। पुलिस ने फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा बढ़ाई है। बता दें कि कुछ दिन पहले निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग, अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी और अब सलमान खान के रिश्तेदार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी का मामला सामने आया है। 

Read More मीरा रोड :  तेज रफ्तार कार ने आठ लोगों को टक्कर मार दी;  सुरक्षा गार्ड्स की हालत गंभीर

निशाने पर बॉलिवुड
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉयस नोट वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) के जरिए भेजा गया। इसी तरह की एक घटना में, सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को भी धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया और धमकी दी। इससे पहले एक और गंभीर घटना में, निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी हुई थी।

Read More मुंबई: 2.4 किलोग्राम कोकीन ले जाते हुए एयरपोर्ट पर पकड़े गए 71 वर्षीय बोलिवियाई नागरिक को सात बाद बरी