मुंबई : उपनगरीय ट्रेन से युवक नदी में गिरा, बचाया गया

Mumbai: Youth falls into river from suburban train, rescued

मुंबई : उपनगरीय ट्रेन से युवक नदी में गिरा, बचाया गया

मुंबई के बाहरी इलाके में एक उपनगरीय लोकल ट्रेन से फिसलकर 25 वर्षीय एक युवक नदी में गिर गया, लेकिन रेलवे के एक सतर्क कर्मचारी के समय रहते अधिकारियों को सूचित करने पर उसे तुरंत बचा लिया गया। मंगलवार रात को हुए बचाव अभियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह हादसा उस समय हुआ जब उदय मंगेश वांगड एक लोकल ट्रेन से बोइसर से बोरीवली जा रहा था। वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था और वैतरणा नदी पर बने पुल को पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पानी में गिर गया। रेल की पटरी के रखरखाव के लिए तैनात कर्मी रमेश सिंह ने यह हादसा देखा।

मुंबई : मुंबई के बाहरी इलाके में एक उपनगरीय लोकल ट्रेन से फिसलकर 25 वर्षीय एक युवक नदी में गिर गया, लेकिन रेलवे के एक सतर्क कर्मचारी के समय रहते अधिकारियों को सूचित करने पर उसे तुरंत बचा लिया गया। मंगलवार रात को हुए बचाव अभियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह हादसा उस समय हुआ जब उदय मंगेश वांगड एक लोकल ट्रेन से बोइसर से बोरीवली जा रहा था। वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था और वैतरणा नदी पर बने पुल को पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पानी में गिर गया। रेल की पटरी के रखरखाव के लिए तैनात कर्मी रमेश सिंह ने यह हादसा देखा। सिंह ने बताया कि उन्होंने तुरंत शोर मचाया और स्थानीय ग्रामीणों व अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।

 

Read More मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया के पास 229 करोड़ के नए जेट्टी के लिए हो गया भूमिपूजन

सिंह ने बताया कि दो स्थानीय लोग अपनी नाव लेकर वांगड तक पहुंचे। वांगड़ पुल के एक खंभे से बाहर निकली एक धातु की छड़ पर बैठा हुआ था। सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उसे नाव पर चढ़ाया और सुरक्षित रूप से किनारे पर ले आए। सिंह और अन्य लोगों ने बाद में वांगड के परिवार को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘वह व्यक्ति सदमे में था।

Read More मुंबई: १०वीं-१२वीं के रिजल्ट १५ मई से पहले घोषित किया जाएगा

उसे मामूली खरोचें आयी थीं जिसके लिए उसका एक स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। मैंने बस अपना कर्तव्य निभाया। संकट में फंसे व्यक्ति को बचाना संतोषजनक था।’ एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वांगड की मां ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘मेरे बेटे को दूसरा जीवन देने वाले देवदूत हैं।’

Read More मुंबई : स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली; समय पर नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस