river
Maharashtra 

भिवंडी में भारी बारिश से तबाही, कामवारी नदी खतरे के निशान के ऊपर

भिवंडी में भारी बारिश से तबाही, कामवारी नदी खतरे के निशान के ऊपर महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में सोमवार को भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। रातभर हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के चलते कामवारी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : करोड़ों खर्च हुए, पर नहीं बदला मुंबई की मीठी नदी का भाग्य, अब भी भरी खर-पतवार, प्लास्टिक और कचरा

मुंबई : करोड़ों खर्च हुए, पर नहीं बदला मुंबई की मीठी नदी का भाग्य, अब भी भरी खर-पतवार, प्लास्टिक और कचरा मीठी नदी खर-पतवार, प्लास्टिक और कचरे से भर गई है। BMC ने इस साल 10 जून तक मीठी नदी से गाद निकालने की मियाद तय की थी, लेकिन काम नहीं हो पाया। बाद में नए ठेकेदार को जिम्मा सौंपा गया, पर बारिश आने तक सिर्फ 64% गाद ही हटाई जा सकी। मुंबई की मीठी नदी से पांच मिनट की दूरी पर भारत का सबसे महंगा कारोबारी इलाका बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स है। प्रमुख बैंक, बहुराष्ट्रीय कंपनियां, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के साथ-साथ यहीं पर नैशनल स्टॉक एक्सचेंज और बंबई स्टॉक एक्सचेंज भी हैं।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल पर सवाल, वालधुनी नदी सफाई के लिए न फंड, न योजना

मुंबई : महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल पर सवाल, वालधुनी नदी सफाई के लिए न फंड, न योजना वालधुनी नदी की स्थिति को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) के कल्याण उप-प्रादेशिक कार्यालय से सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में नदी से जुड़ी गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। वालधुनी नदी स्वच्छता सेवाभावी संस्था के अध्यक्ष सुनील उतेकर द्वारा पिछले 5 वर्षों की जानकारी मांगे जाने पर पता चला कि इस अवधि में नदी के मुद्दे पर सामाजिक और राजनीतिक जनप्रतिनिधियों द्वारा बेहद कम पत्राचार किया गया। 
Read More...
Mumbai 

मुंबई : उपनगरीय ट्रेन से युवक नदी में गिरा, बचाया गया

मुंबई : उपनगरीय ट्रेन से युवक नदी में गिरा, बचाया गया मुंबई के बाहरी इलाके में एक उपनगरीय लोकल ट्रेन से फिसलकर 25 वर्षीय एक युवक नदी में गिर गया, लेकिन रेलवे के एक सतर्क कर्मचारी के समय रहते अधिकारियों को सूचित करने पर उसे तुरंत बचा लिया गया। मंगलवार रात को हुए बचाव अभियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह हादसा उस समय हुआ जब उदय मंगेश वांगड एक लोकल ट्रेन से बोइसर से बोरीवली जा रहा था। वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था और वैतरणा नदी पर बने पुल को पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पानी में गिर गया। रेल की पटरी के रखरखाव के लिए तैनात कर्मी रमेश सिंह ने यह हादसा देखा।
Read More...

Advertisement