मुंबई : मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 12 स्थानों पर तलाशी अभियान

Mumbai: Search operation at 12 places under Money Laundering Act

मुंबई : मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 12 स्थानों पर तलाशी अभियान

ईडी ऑफिस मुंबई जोन ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 13 फरवरी को मुंबई में 12 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाई. यह कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी मामले में चल रही जांच का हिस्सा थी. इस केस में रियाल्टो एग्जिम प्राइवेट लिमिटेड, पुष्पक बुलियन प्राइवेट लिमिटेड, चंद्रकांत पटेल एवं अन्य शामिल हैं. 

मुंबई :  ईडी ऑफिस मुंबई जोन ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 13 फरवरी को मुंबई में 12 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाई. यह कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी मामले में चल रही जांच का हिस्सा थी. इस केस में रियाल्टो एग्जिम प्राइवेट लिमिटेड, पुष्पक बुलियन प्राइवेट लिमिटेड, चंद्रकांत पटेल एवं अन्य शामिल हैं. 

तलाशी के दौरान ED ने बड़ी मात्रा में चल और अचल संपत्तियों की जानकारी हासिल की गई, जिसमें बैंक फंड्स और कई अन्य अहम दस्तावेज शामिल हैं. मामला CBI की FIR के आधार पर शुरू हुआ, जिसमें रियाल्टो एग्जिम प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एफआईआर का आधार है. इन पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया को 142.72 करोड़ रुपये के फर्जी नुकसान का आरोप है.

Read More मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी

Related Posts