मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स जोन-3 की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स-सोना, हीरे और विदेशी मुद्रा जब्त

Mumbai Airport Customs Zone 3 conducts major operation, seizes drugs, gold, diamonds and foreign currency

मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स जोन-3 की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स-सोना, हीरे और विदेशी मुद्रा जब्त

एयरपोर्ट कमिश्नरेट कस्टम्स जोन-3 के अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान 04 जनवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 के बीच कई बड़ी और अहम कार्रवाइयों को अंजाम दिया है. इस अवधि में तस्करी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियानों के तहत ड्रग्स, सोना, हीरे और विदेशी मुद्रा की भारी मात्रा में जब्ती की गई. इन कार्रवाइयों से यह साफ है कि कस्टम्स विभाग लगातार अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क पर कड़ी नजर बनाए हुए है और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहा है. एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच, खुफिया इनपुट और प्रोफाइलिंग के जरिए कई संगठित तस्करी प्रयासों को समय रहते नाकाम किया गया, जिससे देश की सुरक्षा और आर्थिक हितों की प्रभावी रूप से रक्षा हो सकी है.

मुंबई : एयरपोर्ट कमिश्नरेट कस्टम्स जोन-3 के अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान 04 जनवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 के बीच कई बड़ी और अहम कार्रवाइयों को अंजाम दिया है. इस अवधि में तस्करी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियानों के तहत ड्रग्स, सोना, हीरे और विदेशी मुद्रा की भारी मात्रा में जब्ती की गई. इन कार्रवाइयों से यह साफ है कि कस्टम्स विभाग लगातार अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क पर कड़ी नजर बनाए हुए है और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहा है. एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच, खुफिया इनपुट और प्रोफाइलिंग के जरिए कई संगठित तस्करी प्रयासों को समय रहते नाकाम किया गया, जिससे देश की सुरक्षा और आर्थिक हितों की प्रभावी रूप से रक्षा हो सकी है.

 

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर

स्पॉट और एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर की गई कार्रवाई
अधिकारियों ने 7 मामलों में हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की. इन मामलों में बैंकॉक से आए 7 यात्रियों के पास से कुल 13.256 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई. जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 13.256 करोड़ रुपये आंकी गई है. सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया. साथ ही एक सोना तस्करी के मामले में 1 यात्री के पास से 104 ग्राम 24 कैरेट सोना बरामद किया गया. जिसकी कीमत करीब 15.24 लाख रुपये है. एक हीरा तस्करी मामले में 1 यात्री से 246.75 कैरेट प्राकृतिक और लैब ग्रोन हीरे जब्त किए गए, जिनकी कीमत लगभग 38.28 लाख रुपये बताई गई है. विदेशी मुद्रा के 3 मामलों में 3 यात्रियों से कुल 69.78 लाख रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद की गई.

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर की कार्रवाई
साथ ही एक मामले में बैंकॉक से आए 5 यात्रियों के पास से 3.5 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की गई. जिसकी अवैध बाजार में कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये है. इस मामले में सभी आरोपियों को एनडीपीएस  एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया. एक अन्य मामले में 1 यात्री से 43.25 लाख रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद की गई.

Read More नालासोपारा पश्चिम में एक रिक्शा चालक ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर किया हमला; गिरफ्तार