मुंबई : लोकल रेट पर मुंबई एयरपोर्ट में मिल रहा चाय-समोसा! महंगाई से परेशान यात्रियों के लिए इस कैफे का बड़ा तोहफा

Mumbai: Tea and samosas are available at local rates at Mumbai Airport! This cafe offers a great gift to travelers troubled by inflation.

मुंबई : लोकल रेट पर मुंबई एयरपोर्ट में मिल रहा चाय-समोसा! महंगाई से परेशान यात्रियों के लिए इस कैफे का बड़ा तोहफा

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब यात्रियों को 'स्ट्रीट रेट' पर खाना मिलेगा. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने उड़ान यात्री कैफे का ई-उद्घाटन किया है. टर्मिनल 2 (T2) पर स्थित इस कैफे में चाय और पानी मात्र 10 रुपये में, जबकि कॉफी और समोसे जैसे स्नैक्स सिर्फ 20 रुपये में उपलब्ध हैं. सामान्यत: हवाई अड्डों पर एक कप चाय या एक समोसा खरीदने के लिए 200 रुपये से ज्यादा पेमेंट करना पड़ता है. यात्रियों की इसी मजबूरी और बेबसी के बीच मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसकी सभी जगह चर्चा हो रही है.

मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब यात्रियों को 'स्ट्रीट रेट' पर खाना मिलेगा. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने उड़ान यात्री कैफे का ई-उद्घाटन किया है. टर्मिनल 2 (T2) पर स्थित इस कैफे में चाय और पानी मात्र 10 रुपये में, जबकि कॉफी और समोसे जैसे स्नैक्स सिर्फ 20 रुपये में उपलब्ध हैं. सामान्यत: हवाई अड्डों पर एक कप चाय या एक समोसा खरीदने के लिए 200 रुपये से ज्यादा पेमेंट करना पड़ता है. यात्रियों की इसी मजबूरी और बेबसी के बीच मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसकी सभी जगह चर्चा हो रही है. अब यात्रियों को एयरपोर्ट के भीतर भी लगभग वही दाम चुकाने होंगे, जो वे अपने शहर की किसी साधारण दुकान पर देते हैं. इस बदलाव की शुरुआत मुंबई के व्यस्ततम हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे के आधिकारिक उद्घाटन के साथ हुई है, जो हवाई सफर को और भी अधिक समावेशी बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है. 
 
 
उड्डयन मंत्री ने किया उड़ान कैफे का उद्घाटन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने उड़ान यात्री कैफा का ई-उद्घाटन किया. उद्घाटन के दौरान उन्होंने इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर हवाई अड्डों की सुविधाओं को सर्वसमावेशी बनाने के अभियान का हिस्सा बताया. यह कैफे विशेष रूप से उन यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो अब तक एयरपोर्ट पर महंगे खाने की वजह से हिचकिचाहट महसूस करते थे. यह नया आउटलेट टर्मिनल 2 (T2) के चेक-इन एरिया में डिपार्चर गेट नंबर 1 और 2 के बीच स्थित है, जिससे यात्रियों के लिए यहां तक पहुंचकर किफायती नाश्ते का आनंद लेना बेहद आसान हो गया है. 
एयरपोर्ट पर चाय-समोसा इतना सस्ता!
उड़ान यात्री कैफे का मेन्यू कार्ड इतना किफायती है कि पहली बार देखने पर किसी को भी यकीन करना मुश्किल हो सकता है, जहां एयरपोर्ट की सामान्य दुकानों पर पानी की एक बोतल के लिए भी 50 रुपये से अधिक खर्च करने पड़ते हैं, वहां इस कैफे में चाय और पानी की बोतल मात्र 10 रुपये में उपलब्ध है. इतना ही नहीं, कॉफी, समोसा, विभिन्न स्नैक्स और डेजर्ट्स के लिए यात्रियों को मात्र 20 रुपये का भुगतान करना होगा. यह दरें उन लोगों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं हैं जो अक्सर हवाई अड्डों पर मिलने वाली वस्तुओं के 500% तक के मार्कअप (मुनाफाखोरी) से परेशान रहते थे.