मुंबई : ‘अवैध बांग्लादेशियों’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: मुंबई की महापौर

Mumbai: Strict action will be taken against 'illegal Bangladeshis': Mumbai Mayor

मुंबई : ‘अवैध बांग्लादेशियों’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: मुंबई की महापौर

मुंबई की महापौर रितू तावड़े ने शुक्रवार को कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन के बाद फर्जी जन्म प्रमाण पत्र हासिल करने में कामयाब रहे “अवैध बांग्लादेशियों” के साथ-साथ इस प्रक्रिया में उनकी मदद करने वाले एजेंट और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तावड़े ने नगर निकाय की एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बीएमसी अधिकारियों की ओर से जारी किए गए कुल 237 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रद्द कर दिए गए हैं, हालांकि मूल दस्तावेज अभी भी लाभार्थियों के पास ही हैं और उन्हें बरामद किया जाना बाकी है।

मुंबई : मुंबई की महापौर रितू तावड़े ने शुक्रवार को कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन के बाद फर्जी जन्म प्रमाण पत्र हासिल करने में कामयाब रहे “अवैध बांग्लादेशियों” के साथ-साथ इस प्रक्रिया में उनकी मदद करने वाले एजेंट और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तावड़े ने नगर निकाय की एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बीएमसी अधिकारियों की ओर से जारी किए गए कुल 237 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रद्द कर दिए गए हैं, हालांकि मूल दस्तावेज अभी भी लाभार्थियों के पास ही हैं और उन्हें बरामद किया जाना बाकी है।

 

Read More मुंबई: एफडीए की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा

तावड़े ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि ये दस्तावेज एक महीने के भीतर बरामद कर लिए जाएंगे, लेकिन उन्होंने जब्ती की प्रक्रिया को केवल 15 दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अधिकारी अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रहते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
तावड़े ने कहा, “जन्म प्रमाण पत्र अवैध रूप से जारी किए जाने के सिलसिले में अब तक आठ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। स्वास्थ्य विभाग के दो चिकित्सा अधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। जांच जारी रहेगी।”

Read More मुंबई : विरोध प्रदर्शनों पर मुंबई पुलिस की कार्रवाई, 400 लोग नामजद

महापौर ने दावा किया कि भाजपा में उनके सहयोगी और पूर्व लोकसभा सदस्य किरीट सोमैया लंबे समय से इस मुद्दे को उठाते रहे हैं, वार्ड स्तर पर जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के संबंध में दस्तावेज और शिकायतें पेश करते रहे हैं, लेकिन पहले कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा, “अब बीएमसी में भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रशासन ऐसे गंभीर मामलों को नजरअंदाज नहीं करेगा।”

Read More  मुंबई, जिसकी हवा में कभी समंदर की नमकीन ताजगी और सपनों की महक हुआ करती थी, आज बीमारियों का शहर!

इस बीच, शिवसेना (उबाठा) नेता उद्धव ठाकरे ने तावड़े पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि उनका पूरा ध्यान शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के इर्द-गिर्द घूमता है, न कि नागरिक से जुड़े मुद्दों पर। उन्होंने कहा कि भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों से निपटना केंद्रीय गृह मंत्रालय और गृह विभाग का काम है। ठाकरे ने केंद्र और राज्य दोनों पर बांग्लादेशियों की बड़ी संख्या में घुसपैठ को लेकर अपनी “विफलता” को छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे केवल यह साबित होता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

Read More ₹25 लाख की रंगदारी मामला: बांद्रा से कुख्यात गैंगस्टर जुल्फिकार बेहलीम, उसके भाई मोहसीन समेत 12 आदतन अपराधी गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

₹25 लाख की रंगदारी मामला: बांद्रा से कुख्यात गैंगस्टर जुल्फिकार बेहलीम, उसके भाई मोहसीन समेत 12 आदतन अपराधी गिरफ्तार ₹25 लाख की रंगदारी मामला: बांद्रा से कुख्यात गैंगस्टर जुल्फिकार बेहलीम, उसके भाई मोहसीन समेत 12 आदतन अपराधी गिरफ्तार
फेक APK फाइल के जरिए 63 करोड़ रुपये की अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी का भंडाफोड़: डॉ. डी.बी. मार्ग पुलिस ने झारखंड से आरोपी को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र में एसआईआर: मतदाता सूची की शुद्धता के साथ नागरिकों की जागरूकता भी ज़रूरी
पत्रकार विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष फिर बने यूसुफ राणा, दूसरी बार निर्विरोध चुने गए
असम में बाढ़ राहत सामग्री पहुंचाने के लिए आगे आया एयर इंडिया एक्सप्रेस: एनजीओ (NGOs) के लिए कार्गो शुल्क पूरी तरह माफ
असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान: फैन क्लब और 'बीइंग ह्यूमन' के साथ मिलकर खाद्य सामग्री और जरूरी सामान वितरित किए