मुंबई : हत्या के मामले के मुख्य आरोपित बेल्जियम के अधिकारियों की हिरासत में; भारत में प्रत्यर्पण की अनुमति देने से इनकार

Mumbai: Main accused in murder case in custody of Belgian authorities; extradition to India denied

मुंबई : हत्या के मामले के मुख्य आरोपित बेल्जियम के अधिकारियों की हिरासत में; भारत में प्रत्यर्पण की अनुमति देने से इनकार

हत्या के एक मामले के मुख्य आरोपित जगपालप्रीत सिंह पर मुकदमा करना के लिए मुंबई पुलिस कानूनी तरीके से तलाश रही है, क्योंकि बेल्जियम के अधिकारियों ने भारत में प्रत्यर्पण की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है। नाम न बताने की शर्त पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इंटरपोल और बेल्जियम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। हमने रेड कार्नर नोटिस जारी किया था और हमें जवाब मिला है कि जगपालप्रीत सिंह को भारत प्रत्यर्पित नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह बेल्जियम का नागरिक है।

मुंबई : हत्या के एक मामले के मुख्य आरोपित जगपालप्रीत सिंह पर मुकदमा करना के लिए मुंबई पुलिस कानूनी तरीके से तलाश रही है, क्योंकि बेल्जियम के अधिकारियों ने भारत में प्रत्यर्पण की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है। नाम न बताने की शर्त पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इंटरपोल और बेल्जियम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। हमने रेड कार्नर नोटिस जारी किया था और हमें जवाब मिला है कि जगपालप्रीत सिंह को भारत प्रत्यर्पित नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह बेल्जियम का नागरिक है।

आरोपित बेल्जियम के अधिकारियों की हिरासत में है। पुलिस अब बेल्जियम में आरोपित पर मुकदमा चलाने के लिए कानूनी उपाय तलाश रही है। अधिकारी ने कहा कि हम कानूनी विशेषज्ञों की राय लेंगे और फिर किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। यह मामला पिछले साल पांच अगस्त को तब सामने आया था, जब 33 वर्षीय अरशद शेख की उसके दोस्तों 32 वर्षीय जय पवन चावड़ा और 34 वर्षीय शिवजीत सिंह ने पाइधोनी स्थित एक घर में हत्या कर दी थी।

Read More मुंबई :  म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम चक्रवर्ती के ऑफिस से 40 लाख रुपए चुराने वाला चोर गिरफ्तार 

उन्होंने शेख को मारने के लिए हथौड़े और टूटी हुई बीयर की बोतलों का इस्तेमाल किया और फिर उसके शव को एक सूटकेस में भर दिया। उनका इरादा दादर प्लेटफॉर्म 11 पर एक एक्सप्रेस ट्रेन में शव को ठिकाने लगाने का था, लेकिन रेलवे पुलिस ने उन्हें अपनी योजना को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया। जांच के दौरान पता चला कि इस हत्या में शामिल आरोपित और पीड़ित मूक-बधिर हैं। पुलिस ने शेख की पत्नी रुखसाना शेख को भी गिरफ्तार किया था, जो हत्या में शामिल थी और जिसका चावड़ा के साथ कई सालों से प्रेम संबंध था।

Read More मुंबई : राखी सावंत को सवाल-जवाब के लिए पुलिस ने तलब किया

जांच के दौरान पता चला कि बेल्जियम का नागरिक जगपालप्रीत सिंह सीधे तौर पर हत्या में शामिल था और वह इस मामले का मुख्य आरोपित है। इस मामले में पुलिस द्वारा ने आरोप पत्र दायर किया गया और कहा कि 50 वर्षीय जगपालप्रीत सिंह ने अरशद शेख को सबक सिखाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची थी।

Read More मुंबई: कांस्टेबल पर हमला करने के आरोप में परिवार के तीन सदस्य गिरफ्तार 

एक वीडियो भी हुआ वायरल
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें एक वीडियो मिला है, जिसमें जगपालप्रीत शेख की हत्या करते समय चावड़ा और सिंह को अपना पासपोर्ट और पैसे दिखा रहा था। हत्या का वीडियो प्रसारित होने के बाद जगपालप्रीत ने एक वाट्सएप ग्रुप में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दावा किया गया कि उसने दोनों को शेख को मारने का निर्देश नहीं दिया था, बल्कि केवल ''उसे सबक सिखाने'' के लिए कहा था।

Read More नालासोपारा : 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नवी मुंबई : एनएमएमसी ने ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया  नवी मुंबई : एनएमएमसी ने ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया 
मुंबई : बीजेपी की दादागिरी की वजह से क्रिकेटर हाथ नहीं मिला रहे हैं : सांसद संजय राउत
नई दिल्ली : पेंशनर्स 28 फरवरी से पहले कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी आपकी पेंशन
मुंबई: महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, 20,567 आपत्तिजनक पोस्ट में 53% डिलीट, कहां से फैलती हैं भड़काऊ पोस्ट
मुंबई: मालेगांव से मिरा भाईंदर पहुंचा टीपू सुल्तान विवाद, मीरा रोड के पास की चाैक का नाम बदलने की मांग
नवी मुंबई : बीजेपी और एकनाथ शिंदे सेना आमने-सामने, परिवहन समिति के चुनाव में दोनों ने खड़े किए प्रत्याशी