मुंबई : महिला पार्षद नॉट रिचेबल, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में 4 पार्षदों ने बदला पाला

Mumbai: Female councillor unreachable, 4 councillors change sides in Kalyan-Dombivali Municipal Corporation

मुंबई : महिला पार्षद नॉट रिचेबल, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में 4 पार्षदों ने बदला पाला

महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव के नतीजों के महज पांच दिन बाद ही उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है। मुंबई महानगरपालिका और कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका  में उद्धव खेमे में बगावत की खबर आ रही है। शिवसेना (यूबीटी) के कई नगरसेवकों (पार्षद) ने पाला बदल लिया है, मुंबई में एक और केडीएमसी में चार नगरसेवकों के शिंदे गुट को समर्थन देने की चर्चा है। 

मुंबई : महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव के नतीजों के महज पांच दिन बाद ही उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है। मुंबई महानगरपालिका और कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका  में उद्धव खेमे में बगावत की खबर आ रही है। शिवसेना (यूबीटी) के कई नगरसेवकों (पार्षद) ने पाला बदल लिया है, मुंबई में एक और केडीएमसी में चार नगरसेवकों के शिंदे गुट को समर्थन देने की चर्चा है। 

 

Read More  मुंबई : अवैध रूप से भारत में कार इम्पोर्ट के आरोप; महिला के खि़लाफ़ 1996 से लंबित केस रद्द

सरिता म्हस्के 'नॉट रिचेबल' 
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के वार्ड-157 से शिवसेना (यूबीटी) के 'मशाल' चिन्ह पर जीत दर्ज करने वाली डॉ. सरिता म्हस्के ने पाला बदल लिया है। खबर है कि म्हस्के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के संपर्क में हैं।

Read More मुलुंड म्हाडा कॉलोनी के रहिवासी को पानी की किल्लत

बैठक से गायब 
बुधवार को दादर स्थित शिवसेना भवन में नवनिर्वाचित नगरसेवकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी, लेकिन सरिता म्हस्के वहां नहीं पहुंचीं। जब पार्टी नेताओं ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो उनका फोन नॉट रिचेबल मिला। इसके बाद ठाकरे गुट के सभी पार्षद (नगरसेवक) बस से नवी मुंबई के कोकण भवन में गुट पंजीकरण के लिए गए, लेकिन म्हस्के उस बस में भी नहीं थीं। 

Read More मुंबई : देश का सबसे लंबे आवासीय 306 मीटर ट्विन टावर बनने जा रहे हैं

डॉ. सरिता म्हस्के ने बीजेपी के स्थानीय कद्दावर नेता ईश्वर तायडे की पत्नी आशा तायडे को 1,803 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। उनके जाने पर बीएमसी में ठाकरे गुट का संख्याबल 65 से घटकर 64 रह जाएगा। हालांकि, शिवसेना (UBT) ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है और उनसे संपर्क के प्रयास जारी है।

Read More गोवंडी : शिवाजी नगर पुलिस को तन्ना की गिरफ्तारी में तेज कार्रवाई के लिए सलाम!

कल्याण-डोंबिवली में भी टूट 
मुंबई के साथ-साथ कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका  में भी उद्धव ठाकरे की शिवसेना को झटका लगने की खबर है। 122 सीटों वाली इस नगर निगम में उद्धव गुट के 11 में से 4 नगरसेवकों ने पाला बदलकर एकनाथ शिंदे और मनसे  के गठबंधन को समर्थन देने का फैसला किया है। हालांकि शेष सात नगरसेवकों ने उद्धव ठाकरे  से मुलाकात कर एकजुट रहने का दावा किया है और कहा है कि वे महापालिका में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। 

संजय राउत बोले- शिंदे हमारे लिए AIMIM 
शिवसेना  नेता संजय राउत ने बागी नगरसेवकों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बागियों पर निशाना साधते हुए कहा, "जो लोग पार्टी के चिन्ह पर चुनकर आने के बाद मेंढक की तरह फुदक रहे हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। हमारे लिए और महाराष्ट्र के लिए शिंदे गुट असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम  की तरह है। ये सत्ता के भूखे लोग हैं।" इस बीच, ठाकरे गुट ने बागियों को अपात्र ठहराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।