मुंबई : नया आकर्षण बनेगा लंदन आई के तर्ज पर मुंबई आई का निर्माण 

Mumbai: Mumbai Eye will be built on the lines of London Eye to become a new attraction

मुंबई : नया आकर्षण बनेगा लंदन आई के तर्ज पर मुंबई आई का निर्माण 

भूल जाएंगे लंदन आई , जब करेंगे मुंबई के विशाल गोल चक्कर झूला की सवारी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह जल्द ही हकीकत में बदलने वाला है। हाल ही में इस बात की घोषणा बृहन्मुंबई महानगर पालिका  के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में की गयी है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में देश का सबसे विशाल गोल चक्कर झूला लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। जो मायानगरी में घूमने आने वालों का नया आकर्षण बनेगा।

मुंबई : भूल जाएंगे लंदन आई , जब करेंगे मुंबई के विशाल गोल चक्कर झूला की सवारी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह जल्द ही हकीकत में बदलने वाला है। हाल ही में इस बात की घोषणा बृहन्मुंबई महानगर पालिका  के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में की गयी है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में देश का सबसे विशाल गोल चक्कर झूला लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। जो मायानगरी में घूमने आने वालों का नया आकर्षण बनेगा। बता दें, इस साल बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹74,000 करोड़ का बजट पेश किया है, जिसके बारे में कमिश्नर भुषण गगरानी का दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है। 

मिली जानकारी के अनुसार बृहन्मुंबई महानगर पालिका थेम्स नदी के किनारे स्थित 135 मीटर ऊंचे लंदन आई के तर्ज के मुंबई आई बनाने की योजना बना रही है। बताया जाता है कि इसे PPP मॉडल यानी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप पर बनाया जाएगा। मुंबई आई देश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाली मायानगरी मुंबई का बर्ड आई व्यू दिखाएगी, जिसमें बैठकर लोग पूरी मुंबई की ऊंची-ऊंची इमारतों, समुद्र के किनारे से लेकर मुंबई शहर में मौजूद कई शानदार संरचनाओं का बर्ड आई व्यू देख सकेंगे। 

Read More बांद्रा टर्मिनस पर महिला से रेप के आरोप में कुली गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक न तो 'मुंबई आई' को बनाने का बजट निर्धारित हुआ है और न ही अभी तक BMC ने यह तय किया है कि इसे मुंबई में कहां बनाया जाएगा। बताया जाता है कि मुंबई आई बनाने के लिए कम से कम 2 से 3 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। संभावना जतायी जा रही है कि इस विशाल झूले में लोगों के बैठने के लिए कांच से बने कैप्शूल लगे होंगे, जिनमें एसी की सुविधा मौजूद होगी। बता दें, इससे पहले साल 2008 में भी शिवसेना के रविंद्र वाईकर की तरफ से मुंबई आई बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। जिसके बाद साल 2022 में मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने बांद्रा रिक्लेमेशन सैरगाह में इसे बनाने की योजना बनायी थी लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा आपत्ति जताने के बाद यह योजना ठंडे बस्ते में चली गयी थी। 

Read More मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान चाकूबाजी मामले में आरोपी शरीफ़ुल इस्लाम शहज़ाद की आर्थर रोड जेल में कराई पहचान परेड 

अगर लंदन आई के तर्ज पर मुंबई आई का निर्माण किया जाता है तो यह पूरे महानगर का 360 डिग्री व्यू देगा, जिसमें बैठकर देख सकेंगे - गेटवे ऑफ इंडिया मरीन ड्राईव और क्वींस नेकलेस अरब सागर के समुद्रतट पूरी मायानगरी में आसमान की बदलती रंगत हालांकि अभी तक यह प्रस्ताव अपने पहले चरण में ही है, न तो इसके बजट का निर्धारण या आधिकारिक रूप से कोई घोषणा हुई है और न ही जगह का चुनाव हो सका है। लेकिन इतनी संभावना जरूर जतायी जा रही है कि अगर मुंबई आई बनकर तैयार होता है तो यह निश्चित रूप से मुंबईकरों के साथ-साथ यहां घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए भी बहुत बड़ा आकर्षण बनेगा।

Read More पुणे : जीबीएस के संदिग्ध मामलों की कुल संख्या बढ़कर 166