2030
Mumbai 

मुंबई : लोकल ट्रेनों की फेरी 2030 तक 3500 होगी, रेलमंत्री ने दिखाई सावंतवाडी एक्सप्रेस को हरी झंडी

मुंबई : लोकल ट्रेनों की फेरी 2030 तक 3500 होगी, रेलमंत्री ने दिखाई सावंतवाडी एक्सप्रेस को हरी झंडी प्रतिदिन लोकल ट्रेन से सफर कर काम पर आने-जाने वाले लाखों लोगों के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी राहत की घोषणा की है। रेल मंत्री ने कहा कि अभी मुंबई में प्रतिदिन 3200 फेरी लोकल ट्रेन चलती है वर्ष 2030 तक लोकल की फेरी को 3500 किया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सावंतवाडी रोड के लिए एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाने के बाद रेल मंत्री ने मुंबई में उपनगरीय ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही।
Read More...
Mumbai 

मुंबई: मेट्रो का तेजी से विस्तार, 2030 तक 300 KM से ज्यादा नए रूट होंगे शुरू, देवेंद्र फडणवीस का ऐलान

मुंबई: मेट्रो का तेजी से विस्तार, 2030 तक 300 KM से ज्यादा नए रूट होंगे शुरू, देवेंद्र फडणवीस का ऐलान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में मेट्रो परियोजनाओं का काम तेजी से चल रहा है। इससे मुंबई, पुणे, नागपुर और मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में सुरक्षित, आधुनिक और तेज सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेट्रो परियोजनाओं का काम शुरू होने के बाद उसे तीन वर्षों के भीतर पूरा करने की योजना बनाई जाए। 
Read More...
Mumbai 

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरु... सरकार लाने जा रही है 25% एथेनॉल वाला पेट्रोल, 2030 तक E100 का प्लान

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरु... सरकार लाने जा रही है 25% एथेनॉल वाला पेट्रोल, 2030 तक E100 का प्लान देशभर में एक अप्रैल से E20 पेट्रोल (20 फीसदी एथेनॉल और 80 फीसदी पेट्रोल) बेचने को अनिवार्य करने के बाद सरकार अब E25 पेट्रोल (25 फीसदी एथेनॉल और 75 फीसदी पेट्रोल) ला रही है। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है, जिसे बस अंतिम रूप दिया जा रहा है। E25 अभी सभी गाड़ियों में नहीं डाला जा सकता। इसे देखते हुए कुछ ही दिनों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसकी शुरुआत देश के कुछ पेट्रोल पंपों से की जाएगी। जिसमें दिल्ली और एनसीआर के सभी शहर गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद के अलावा मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु समेत कुछ अन्य बड़े शहर भी इस लिस्ट में शामिल किए जा रहे हैं।  
Read More...
Mumbai 

मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट 2030 तक के लिए टाल दिया गया

मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट 2030 तक के लिए टाल दिया गया अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के डायरेक्टर जीत अडानी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 25 दिसंबर को खुलने से पहले बताया कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के लिए कोऑर्डिनेटेड कैपेसिटी प्लानिंग के तहत छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट नवंबर से 2030 तक के लिए टाल दिया गया है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड – जो क्रमशःमुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटे को मैनेज करते हैं – दोनों AAHL द्वारा कंट्रोल किए जाते हैं।
Read More...

Advertisement