join
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई: कांग्रेस व ठाकरे सेना को झटका, कई नेताओं का भाजपा में प्रवेश
Published On
By Online Desk
कांग्रेस पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) के कई नेताओं ने सोमवार को भाजपा में प्रवेश किया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चव्हाण ने कहा कि वाशिम जिले के कारंजा, मंगरूलपीर और मनोरा क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं और समितियों के पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश किया. साथ ही अलग-अलग राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक शामभाऊ खोडे, विधायक सईताई डहाके, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम चितलांगे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मुंबई पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 21 ट्रेंड घोड़े, बीच और दुर्गम इलाकों में करेंगे पेट्रोलिंग
Published On
By Online Desk
मुंबई पुलिस ने अपने घुड़सवार दस्ते को मजबूती देते हुए 21 नए प्रशिक्षित घोड़ों को शामिल किया है। राजस्थान, हरियाणा और केरल जैसे राज्यों से लाए गए इन घोड़ों को मरोल पुलिस कैंप के अत्याधुनिक अस्तबल में रखा गया है। ये घोड़े कूदने, सवारी करने, दौड़ने और दूसरी ऑपरेशनल एक्टिविटीज़ में पूरी तरह से ट्रेंड हैं। फिलहाल, मरोल पुलिस कैंप में चार और अस्तबल बन रहे हैं, और उम्मीद है कि मुंबई पुलिस जल्द ही और घोड़े शामिल करेगी। नई दिल्ली : मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेस ने लोगों से जुड़ने की अपील की, जयराम रमेश बोले- सरकार ने योजना पर चलाया बुलडोजर
Published On
By Online Desk
देशभर में बीते कुछ दिनों से 'मनरेगा' योजना के नाम को लेकर खूब चर्चा चल रही है। इसका बड़ा कारण केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को हटाकर नई योजना विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड अजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना लाना है। इसके बाद से कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल सरकार के इस फैसले का जमकर विरोध कर रहे हैं। ऐसे में अब कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि सरकार ने इस योजना पर बुलडोजर चला दिया है, जबकि यह योजना देश के करोड़ों गरीब और ग्रामीण लोगों की रोजी-रोटी का सहारा है। पुणे: निकलजे गुट के नेता आशुतोष निकालजे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ठाकरे की शिवसेना में शामिल
Published On
By Online Desk
राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में, राजनीतिक दलों ने मजबूत मोर्चे बनाने शुरू कर दिए हैं। इसी संदर्भ में, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (निकलजे गुट) के नेता आशुतोष निकालजे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ठाकरे की शिवसेना में शामिल हो गए। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 'मातोश्री' आवास पर आशुतोष निकालजे के हाथ पर शिव बंधन बाँधा और उनका पार्टी में स्वागत किया। आगामी चुनावों की पृष्ठभूमि में निकालजे गुट के इस प्रवेश ने मुंबई और कोंकण क्षेत्र में हलचल मचा दी है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना को और मजबूती मिलने की संभावना है। 
