leaders
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई: कांग्रेस व ठाकरे सेना को झटका, कई नेताओं का भाजपा में प्रवेश
Published On
By Online Desk
कांग्रेस पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) के कई नेताओं ने सोमवार को भाजपा में प्रवेश किया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चव्हाण ने कहा कि वाशिम जिले के कारंजा, मंगरूलपीर और मनोरा क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं और समितियों के पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश किया. साथ ही अलग-अलग राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक शामभाऊ खोडे, विधायक सईताई डहाके, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम चितलांगे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मुंबई : भाजपा में आम आदमी पार्टी नेताओं के शामिल होने पर संजय राउत का बयान, सियासी बयानबाजी तेज
Published On
By Online Desk
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शनिवार को राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के दो अन्य सांसदों पर तीखा हमला बोला, जो भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भगवा पार्टी को "बेशर्म" कहा और उसकी तुलना पौराणिक राक्षस बकासुर से की, जिसकी भूख कभी नहीं मिटती। राउत ने कहा कि दलबदलू लोग "गुंडों और भ्रष्ट लोगों की पार्टी" में शामिल हो गए हैं और उन्हें 'पेज 3' के नेता बताया, जिन्हें जल्द ही एहसास होगा कि वे "नरक" में आ गए हैं। मुंबई : बीजेपी और शिंदे सेना के नेता पहुंच गए दिल्ली; एक साल के मेयर पद पर अड़े शिंदे
Published On
By Online Desk
बीएमसी मेयर पद को लेकर सत्ताधारी बीजेपी शिंदे गुट के बीच खींचतान जारी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्विट्जरलैंड के दावोस में हैं। मुंबई में मेयर पद को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच मामला दिल्ली दरबार पहुंच गया है। बीजेपी और शिंदे सेना के नेता मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। इसमें सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार , मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम और शिंदे सेना के नेता राहुल शेवाले शामिल हैं। दोनों नेताओं के एक साथ गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की उम्मीद है। परिवारवाद पर शिंदे गुट के नेताओं का प्रहार, कार्यकर्ताओं को मौका देकर बनाई मिसाल
Published On
By Online Desk
मुंबई और ठाणे में आगामी महानगरपालिका चुनावों से पहले एक दिलचस्प और सकारात्मक राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। आमतौर पर चुनावों में जहां नेता अपने परिवार और रिश्तेदारों को टिकट दिलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते हैं, वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) के कुछ प्रमुख नेताओं ने ‘परिवारवाद’ को दरकिनार कर सामान्य कार्यकर्ताओं के लिए अपनी दावेदारी छोड़ दी है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पूर्व सांसद राहुल शेवाले की पत्नी कामिनी शेवाले, मंत्री प्रताप सरनाईक के पुत्र पूर्वेश सरनाईक और सांसद नरेश म्हस्के के पुत्र आशुतोष म्हस्के ने उम्मीदवारी से पीछे हटकर एक राजनीतिक मिसाल पेश की है। 
